1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'हम अभिनेता सिर्फ कठपुतली हैं', पंकज त्रिपाठी ने क्यों कहा ऐसा? निर्देशकों को बताया शो-रनर

'हम अभिनेता सिर्फ कठपुतली हैं', पंकज त्रिपाठी ने क्यों कहा ऐसा? निर्देशकों को बताया शो-रनर

 Published : Jun 21, 2024 11:45 am IST,  Updated : Jun 21, 2024 11:57 am IST

पंकज त्रिपाठी वो भारतीय अभिनेता हैं, जिन्हें दर्शकों से उनके काम के लिए उन्हें खूब प्यार मिला है। इन दिनों वह अपनी सीरीज 'मिर्जापुर 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच उन्होंने निर्देशकों और एक्टर को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसकी वजह से वह छाए हुए हैं।

Pankaj Tripathi- India TV Hindi
पंकज त्रिपाठी Image Source : INSTAGRAM

'सिंघम रिटर्न्स', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'मसान' और कई शानदार प्रोजेक्ट्स के लिए मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं एक्टर की सीरीज का नया ट्रेलर 20 जून को रिलीज हुआ है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। हर किरदार एक दमदार अंदाज में दिखाई दे रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के कुख्यात ड्रग माफिया अखंडानंद त्रिपाठी जिन्हें कालीन भैया के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने एक्टर और निर्देशकों को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसकी वजह से वह लाइमलाइट में बने हुए हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता कठपुतली हैं

पंकज त्रिपाठी ने गुरुवार को मुंबई के बांद्रा में 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन के ट्रेलर लॉन्च में कहा है कि अभिनेता सिर्फ कठपुतली होते हैं और वही करते हैं जो लेखक या निर्देशक उनसे कहते हैं। 'मिर्जापुर 3' के ट्रेलर लॉन्च में अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेनयुली, हर्षिता शेखर गौर और शीबा चड्ढा के साथ शामिल हुए।

निर्देशकों हैं शो-रनर

पंकज त्रिपाठी ने एमसी से कहा, 'हम अभिनेता सिर्फ कठपुतली हैं। लेखक और निर्देशक शो चलाते हैं और कहानी को अच्छे तारीके से पेश करते हैं। अभिनेता के रूप में, हम वही करते हैं जो हमें बताया जाता है या जो हमें करने को कहा जाता है।' इसके बाद अभिनेता ने बयान में थोड़ा सुधार किया और आगे कहा, 'चलिए... ठीक है, जैसा ऊपर वाला हमसे करवा रहा है और हम कर रहे हैं, हम जिंदगी भी भगवान के हिसाब जी रहे हैं। मैं इसलिए ऐसा कह रहा हूं क्योंकि हम सब किसी न किसी के हाथ की कठपुतली हैं। मुझे लगता है कि सब लोग अपनी-अपनी जगह सही हैं।'

गुड्डू भैया-अखंडानंद त्रिपाठी का होगा धमाका

'मिर्जापुर' सीजन 3 में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेंथुली, हर्षिता शेखर गौड़, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, प्रमोद पाठक, शेरनवाज जिजिना, मेघना मलिक, मनु ऋषि चड्ढा, नेहा सरगम, लिलिपुट फारूकी, अलका अमीन, अनंग्शा बिस्वास, शाहनवाज प्रधान, रोहित तिवारी, प्रशंसा शर्मा, अनिल जॉर्ज एक बार फिर धमाका करते नजर आने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन