1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी बनीं प्रोड्यूसर, रिलीज की शॉर्ट फिल्म 'Why Not Daughter'

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी बनीं प्रोड्यूसर, रिलीज की शॉर्ट फिल्म 'Why Not Daughter'

 Published : Jun 26, 2020 03:46 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 03:46 pm IST

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अब प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म why Not daughter को प्रोड्यूस किया है।

kamya panjabi- India TV Hindi
काम्या पंजाबी की शॉर्ट फिल्म हुई रिलीज Image Source : INSTAGRAM/PANJABIKAMYA

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अब प्रोड्यूसर बन गई हैं। काम्या ने हाल ही में एक शॉर्ट फिल्म प्रोड्यूस की है जिसका नाम वाय नॉट डॉटर है। काम्या ने फिल्म के रिलीज होने के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। उन्होंने शॉर्ट फिल्म के बारे में बताते हुए लिखा- जब भी मैं इस फिल्म को देखती हूं, मैं थोड़ा और रोती हूं। मेरी आंख में हर आंसू के साथ समाज के लिए सवाल बढ़ते जाते हैं। वाय नॉट डॉटर रिलीज हो गई।

कोरोना वायरस के चलते  लगभग तीन महीने तक लागू लॉकडाउन के बाद अब जरुरतों को ध्यान में रखते हुए शूटिंग करने की छूट दी गई है। काम्या पंजाबी के शो शक्ति अस्तित्व एक एहसास की शूटिंग शुरू हो गई है। सेट पर सीमित क्रू के साथ काम किया जा रहा है।

आपको बता दें काम्या पंजाबी कुछ समय पहले शलभ डांग के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। दोनों ने 10 फरवरी को शादी की थी। जिसके बाद उन्होंने वेडिंग रिसेप्शन दिया था। जिसमें टीवी के कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन