1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ऋत्विक धनजानी से ब्रेकअप को लेकर बोलीं आशा नेगी - करना पड़ा था यूजर्स के भद्दे कमेंट्स का सामना

ऋत्विक धनजानी से ब्रेकअप को लेकर बोलीं आशा नेगी - करना पड़ा था यूजर्स के भद्दे कमेंट्स का सामना

 Published : Jun 14, 2021 09:46 pm IST,  Updated : Jun 14, 2021 09:46 pm IST

आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी 2020 में अलग होने से पहले सात साल से अधिक समय तक रिश्ते में थे। आशा और ऋत्विक दोनों ने अपने ब्रेक-अप पर चुप्पी बनाए रखी थी।

Asha Negi- India TV Hindi
 ऋत्विक धनजानी से ब्रेकअप को लेकर बोलीं आशा नेगी  Image Source : INSTAGRAM/ASHA NEGI

आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी का पिछले साल ब्रेकअप हो गया था। दोनों कलाकारों ने इस बारे में विवरण नहीं दिया कि वे अलग क्यों हुए। हालांकि आशा और ऋत्विक दोनों ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को बर्थडे विश करते नजर आए। वे भले ही सौहार्दपूर्ण संबंध साझा कर रहे हों, लेकिन अशविक (आशा+ऋत्विक) के फैंस अभी भी उनके ब्रेक-अप पर विश्वास नहीं कर पाते हैं। बल्कि कुछ यूजर्स ने आशा के सोशल मीडिया पेज पर अभद्र कमेंट्स भी कीं।

हाल ही में, आशा नेगी ने खुलासा किया कि ऋत्विक धनजानी के साथ ब्रेक-अप के बाद उनके पहले इंटरव्यू के बाद, उन्हें बहुत सारी भद्दे कमेंट्स मिलीं। एक मशहूर वेब साइट के साथ एक विशेष बातचीत में, आशा नेगी ने बताया कि कैसे उन्हें अभी भी यह पूछे जाने वाले मैसेज मिलते हैं कि उनका और ऋत्विक का ब्रेकअप क्यों हुआ?

उन्होंने कहा, "लोगों को इसे लेकर किसी को तरह तमीज नहीं है। वे अभी भी संदेश भेज रहे हैं। वे 'आपका क्यों ब्रेक-अप हो गया', 'तुम लोग एक साथ इतने अच्छे थे' जैसी कमेंट्स के जरिए छेड़ते हैं। मुझे पता है कि वे अच्छे समय थे, लेकिन यह हमारी जिंदगी है और हम अपने जीवन के लिए जो चाहते हैं उसे चुनने का अधिकार। लोग इस बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं। इसके बाद लोग अपके व्यक्तिगत पसंद के लिए आपको आंकते हैं। यह बहुत दुख की बात है कि लोग यह नहीं समझते हैं कि सिर्फ इसलिए कि हम पब्लिक फिगर मगर हम भी इंसान हैं।"

आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी 2020 में अलग होने से पहले सात साल से अधिक समय तक रिश्ते में थे। आशा और ऋत्विक दोनों ने अपने ब्रेक-अप पर चुप्पी बनाए रखी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आशा नेगी की नई वेब सीरीज ख्वाबों के परिंदे की स्ट्रीमिंग आज (14 जून) से वूट पर शुरू हो गई है। सीरीज में मृणाल दत्ता, मानसी मोघे और तुषार शर्मा भी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन