1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने नए शो के लिए बांटे काम

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने नए शो के लिए बांटे काम

 Published : Apr 19, 2020 06:33 am IST,  Updated : Apr 19, 2020 06:33 am IST

लॉकडाउन में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया एक सीरियल लेकर आए हैं। जिसमें वह शूटिंग भी अपने घर में करते है।

bharti singh and haarsh limbachiyaa- India TV Hindi
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया Image Source : INSTAGRAM

लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पटकथा लेखक पति हर्ष लिम्बाचिया ने गैग्स की एक ऑन-एयर सीरीज 'हम तुम और क्वारंटीन' नाम का एक शो बनाया है। भारती का कहना है कि उन्होंने और उनके पति ने शो की शूटिंग के लिए भूमिकाएं और जिम्मेदारियां बांट ली है, और वे दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आपसी तालमेल के साथ काम कर रहे हैं।

भारती ने कहा, "हमने घर पर अपने-अपने काम बांट लिए हैं। इसलिए, अगर मैं खाना बनाती हूं तो वह सफाई में मदद करते हैं। इसी तरह, हमने 'हम तुम और क्वारंटीन' की शूटिंग के लिए भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को बांटा है। मुझे लुक्स के साथ प्रयोग करना पसंद है, इसलिए मैंने अपने और हर्ष के लिए स्टाइलिग, बाल और मेकअप की जिम्मेदारी ली है, तो आप देख सकते हैं कि इसी वजह से हम दोनों ऑनस्क्रीन इतने अच्छे लगते हैं।"

कलर्स पर प्रसारित होने वाला यह शो दर्शकों को उनके लोकप्रिय शो जैसे 'छोटी सरदारनी', 'शक्ति अस्तित्व एहसास की', 'नाटी पिंकी कि लंबी लव स्टोरी' और 'पवित्र भाग्य' केकलाकारों के जीवन की झलक दिखाता है।

हर्ष ने कहा कि भारती शानदार हैं और शो में काम करके हम दोनों को मजा आ रहा है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन