रियलिटी शो बिग बॉस में जहां कार्यकाल पूरा होने से पहले ही हिमांशी खुराना से कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर हो चुकी है। जिसके बाद घर के सदस्यों द्वारा सिद्धार्थ शुक्ला को कैप्टन बनाया गया है। जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हर किसी को ड्यूटी बांट दी है। वहीं दूसरी ओर हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का प्यार एक नए मोड़ में पहुंच रहा है। आसिम हिमांशी के बर्थ डे पर उन्हें खुश करने के लिए नए-नए पैतरें अपना रहे हैं।