1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना ने शेयर की चूड़ा पहने हुए तस्वीर, फैन्स ने पूछा- आसिम से शादी कर ली है क्या?

बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना ने शेयर की चूड़ा पहने हुए तस्वीर, फैन्स ने पूछा- आसिम से शादी कर ली है क्या?

 Published : Jun 11, 2020 04:17 pm IST,  Updated : Jun 11, 2020 04:25 pm IST

बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर एक चूड़ा पहने हुए तस्वीर शेयर की है। जिसके बाद फैन्स उनसे शादी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

himanshi khurana- India TV Hindi
हिमांशी खुराना Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना और आसिम रियाज शो के समय से ही चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं। आसिम ने शो के दौरान ही हिमांशी को प्रपोज कर दिया था। शो के बाद दोनों म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। फैन्स को म्यूजिक वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री बहुत पसंद आई है। हिमांशी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर चूड़ा पहने हुए तस्वीर शेयर की है। जिसके बाद फैन्स ने उनसे शादी को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिए हैं।

हिमांशी ने फोटो में चूड़ा पहना हुआ है, जो पंजाबी दुल्हन शादी के समय पहनती हैं। मगर उन्होंने फोटो के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है। हिमांशी की यह फोटो देखने के बाद फैन्स ने उनसे शादी के बारे में पूछना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा- आपने शादी कर ली है ना, मुझे पता है। वहीं दूसरे यूजर ने पूछा-क्या आपने और आसिम ने शादी कर ली है?

बुधवार को हिमांशी और आसिम का दूसरा म्यूजिक वीडियो' ख्याल रखया कर' रिलीज हुआ है। इससे पहले दोनों का 'कल्ला सोहणा नहीं म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुका है। दोनों ही गाने लोगों को काफी पसंद आए हैं।

बिग बॉस खत्म होने के बाद हिमांशी ने आसिम के परिवार से मिलने का अनुभव बताया था। उन्होंने कहा था- शो खत्म होने के बाद वह पीछे खड़ी थीं क्योंकि वह चाहती थीं आसिम पहले अपने परिवार से मिले। लेकिन आसिम मुझे ढूंढ रहे थे। उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा और सीधे अपने पेरेट्ंस के पास ले गए कि ये लड़की है जिससे मैं आपको मिलवाना चाहता था। 

मार्च में आसिम के भाई उमर ने स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह उनके रिलेशनशिप के खिलाफ नहीं हैं। कुछ गलतफहमियां थी जिसके बारे में लिखा गया था। उन्होंने यह भी कहा जिसकी वजह से हिमांशी को लगा कि मैं और आसिम के कुछ फॉलोअर्स उनके खिलाफ हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन