1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 में फिर नज़र आएंगी हिना खान, शहनाज और असीम रियाज के बीच कराएंगी मजेदार टास्क

Bigg Boss 13 में फिर नज़र आएंगी हिना खान, शहनाज और असीम रियाज के बीच कराएंगी मजेदार टास्क

 Written By: IANS
 Published : Jan 13, 2020 08:59 pm IST,  Updated : Jan 13, 2020 08:59 pm IST

हिना खान बिग बॉस के 11वें सीजन में फर्स्ट रनर अप रह चुकी हैं। उन्हें शिल्पा शिंदे ने हराया था।

bigg boss 13 hina khan- India TV Hindi
बिग बॉस में तीसरी बार नज़र आएंगी हिना खान

मुंबई: बिग बॉस-11 की प्रतियोगी हिना खान मौजूदा सीजन में फिर से बिग बॉस के घर पर दिखाई देंगी। हिना की वापसी एक मजेदार टास्क कराने के लिए होगी। सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'बिग बॉस-13' में हिना तीसरी बार विशेष उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

हिना खान मौजूदा सत्र के शीर्ष-10 प्रतियोगियों के लिए एक मजेदार 'एलीट क्लब' चुनौती को आयोजित कराने के लिए तैयार है। टास्क के हिस्से के रूप में हिना विभिन्न पहलुओं को देखते हुए यह तय करेंगी कि कौन सा प्रतियोगी 'एलीट क्लब' का हिस्सा बनने के लिए बेहतर होगा।

एक सूत्र ने कहा, "आज तक लोग हिना को बिग बॉस शो की सबसे मजबूत महिला प्रतियोगियों में से एक के रूप में याद करते हैं। उन्होंने अपने 'शेरखान' व्यक्तित्व के साथ वास्तव में यह साबित किया कि सीजन-11 में उनके जैसा कोई नहीं था।"

सूत्र ने कहा कि कोई भी ऐसा नहीं है जो 'एलीट क्लब' प्रणाली को उनसे बेहतर समझ सकता है। इसलिए हिना के आने से सभी रोमांचित भी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन