1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: कश्मीरा शाह ने शहनाज गिल को कहा फेक, बोली- सिडनाज हुआ अब खत्म

Bigg Boss 13: कश्मीरा शाह ने शहनाज गिल को कहा फेक, बोली- सिडनाज हुआ अब खत्म

 Published : Jan 29, 2020 11:22 am IST,  Updated : Jan 29, 2020 11:22 am IST

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए उनके फैमिली मेंबर या दोस्त आए हैं। आरती सिंह के सपोर्ट के लिए उनकी भाभी कश्मीरा शाह आई हैं।

kashmera shah and shehnaaz gill- India TV Hindi
कश्मीरा शाह और शहनाज गिल

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए उनके परिवार वाले और दोस्त आए हैं। यह सपोर्टर कंटेस्टेंट के साथ कुछ दिन बिग बॉस के घर में ही रहेंगे। आरती सिंह को सपोर्ट करने के लिए उनकी भाभी और बिग बॉस सीजन 1 की कंटेस्टेंट कश्मीरा शाह आई हैं। कश्मीरा के घर में आते ही उन्होंने सभी घरवालों को टॉन्ट मारना शुरू कर दिया। कश्मीरा ने शहनाज गिल को फेक कहा जिसके बाद वह उदास हो गईं।

बिग बॉस में आने के बाद कश्मीरा गार्डन एरिया में विशाल, रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, आरती, शहनाज और देवोलीना ने बात कर रही थीं। सिद्धार्थ शुक्ला कश्मीरा से पूछते हैं शहनाज कैसी हैं? कश्मीरा उनकी तारीफ करती हैं। इसी दौरान शहनाज कृष्णा जी की जगह कृष्णा करके बात करती हैं। कश्मीरा उन्हें बीच में टोकती हैं और कहती हैं कृष्णा जी बोलो वह तुमसे बड़े हैं। शहनाज ऐसा करने से मना कर देती हैं और कहती हैं ये फेक लगता है।

इसके बाद कश्मीरा शाह की शहनाज तुम भी शो में कई बार फेक लगती हो। शहनाज को यह बात बुरी लग जाती है और वह कहती हैं आपको गलतफहमी है। कश्मीरा भी उनकी बात का जवाब देते हुए कहती हैं ऑडियन्स को भी पता है तुम फेक हो। शहनाज को ये बात बुरी लग जाती है और वह वहां से उठकर चली जाती हैं।

कश्मीरा सभी को कहती हैं कि बाहर अब सिडनाज खत्म हो गया है और अब ये फेकनाज है। वह साथ ही बताती हैं अब सिद्धार्ती (सिद्धार्थ-आरती) ट्रेंड कर रहा है।

शहनाज गुस्सा होकर खुद को बॉथरुम में बंद कर लेती हैं और रोने लगती हैं। सिद्धार्थ उन्हें मनाने की कोशिश करते हैं मदर वह उनकी भी सुनती नहीं है।

आपको बता दें सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट करने विकास गुप्ता, रश्मि देसाई के लिए देवोलीना भट्टाचार्जी, शहनाज के लिए उनके भाई शहबाज, माहिरा के भाई आकाश और आसिम के लिए हिमांशी खुराना घर में आई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन