Bigg Boss 13 Live 27 December 2019: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में घर में विशाल आदित्य सिंह को रात में डरावनी आवाज सुनाई दी। ये सुनकर सभी घरवाले डर गए। वहीं, शहनाज अपनी कप्तानी के दौरान कई सदस्यों से बहस करती दिखाई देंगी।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13, 27 December 2019: कप्तान बनने के बाद शहनाज की हालत हुई खराब, घरवाले नहीं मान रहे हैं उनकी बात
Bigg Boss 13, 27 December 2019: कप्तान बनने के बाद शहनाज की हालत हुई खराब, घरवाले नहीं मान रहे हैं उनकी बात
पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में शहनाज घर की कैप्टन बनेंगी।
Bigg Boss 13 Live 27 December 2019
-
11:50 PM (IST) Dec 27, 2019
सिद्धार्थ ने उड़ाया शहनाज का मज़ाक
सिद्धार्थ शुक्ला ने रात में शहनाज को डराया और फिर उनका खूब मजाक उड़ाया। शहनाज की हालत देख सिद्धार्थ की हंसी नहीं रुक रही।
-
11:43 PM (IST) Dec 27, 2019
घरवालों ने सलमान खान को बर्थडे विश किया
सलमान खान के बर्थडे पर घरवालों ने उन्हें एक साथ विश किया। साथ ही बर्थडे सॉन्ग भी गाया।
-
11:30 PM (IST) Dec 27, 2019
घर में हुआ ब्यूटी कॉन्टेस्ट, लड़कियों ने बिखेरे जलवे
घर के अंदर एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट हुआ, जिसमें शेफाली बग्गा, रश्मि देसाई और शहनाज गिल समेत कई लड़कियों ने अपने जलवे बिखेरे।
-
11:08 PM (IST) Dec 27, 2019
मधुरिमा ने ड्यूटी करने से कर दिया इनकार
मधुरिमा तुली ने अपनी ड्यूटी करने से इनकार कर दिया है। इसको लेकर उनकी शहनाज से खूब लड़ाई हुई। शहनाज ने गुस्से में मधुरिमा का मेकअप किट रख लिया। शेफाली जरीवाला ने भी शहनाज का साथ दिया।
-
11:05 PM (IST) Dec 27, 2019
घरवालों की नींद से शहनाज हुईं परेशान
घर में मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह, पारस छाबड़ा, शेफाली जरीवाला और आरती सिंह समेत कई सदस्य बार-बार सो रहे हैं, जिसकी वजह से शहनाज परेशान हो रही हैं।
-
10:55 PM (IST) Dec 27, 2019
कोई नहीं सुन रहा है शहनाज की बात
घर का कोई भी सदस्य बतौर कप्तान शहनाज की बात नहीं मान रहा है। किचन के काम में भी कोई मदद नहीं कर रहा है। इसलिए विशाल, पारस और शेफाली बग्गा के बीच लड़ाई हो रही है।
-
10:51 PM (IST) Dec 27, 2019
घर के काम खुद कर रही हैं शहनाज
शहनाज गिल कप्तान बन गई हैं, लेकिन कोई उनकी बात नहीं मान रहा है। इसलिए वो सारे काम खुद कर रही हैं। शेफाली बग्गा ने शहनाज को समझाया कि अकेले काम ना करे और लीडरशिप क्वालिटी दिखाए, लेकिन शहनाज ने कहा कि वो किसी से लड़ाई नहीं कर सकती। फिर सिद्धार्थ शुक्ला ने भी शहनाज को समझाया कि सभी को काम करने का ऑर्डर दो।
-
10:42 PM (IST) Dec 27, 2019
मधुरिमा और शहनाज के बीच हुआ झगड़ा
शहनाज गिल और मधुरिमा तुली में सोने को लेकर झगड़ा हुआ। शहनाज ने धमकी देते हुए कहा कि अगर वो सोई और अलार्म बजा तो उन्हें अपने तरीके से उठाएंगी।
-
10:40 PM (IST) Dec 27, 2019
असीम और सिद्धार्थ में हुई बहस
सुबह-सुबह ही असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच काम को लेकर बहस शुरू हो गई। इसके बाद इस झगड़े में आरती सिंह और पारस छाबड़ा भी शामिल हो गए।
-
10:37 PM (IST) Dec 27, 2019
विशाल ने घर में भूत होने का जताया यकीन
विशाल आदित्य सिंह ने सुबह पारस को बताया कि उन्होंने रात में क्या महसूस किया। उन्होंने यकीन जताया कि घर में कोई निगेटिव एनर्जी है।
-
10:35 PM (IST) Dec 27, 2019
शहनाज के गाने पर हुई घरवालों की सुबह
घरवालों की सुबह शहनाज के पंजाबी गाने से हुई। अपना गाना सुनकर शहनाज बेहद खुश हो गईं। सिद्धार्थ ने गले लगाकर उन्हें बधाई दी।
-
10:33 PM (IST) Dec 27, 2019
विशाल आदित्य सिंह ने घर में सुनी डरावनी आवाज़
विशाल आदित्य सिंह ने घर के अंदर बेडरूम में डरावनी आवाज़ सुनी, जिसके बाद सभी घरवाले डर गए। शहनाज डरकर सिद्धार्थ के पास चली गईं।