Bigg Boss 13 Highlights: बिग बॉस के आज के एपिसोड में घरवाले कैप्टेंसी टास्क में भाग लेते हैं। लड़ाई की वजह से सिद्धार्थ और आसिम को इस टास्क में खेलने से मना किया जाता है। टास्क में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच लड़ाई हुई। वहीं संचालक विशाल टास्क में चीटिंग कर रहे हैं। खाने को लेकर आज भी घर में लड़ाई हुई। पारस और रश्मि के बीच खाना बनाने को लेकर लड़ाई हुई।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13 Highlights: कैप्टेंसी टास्क में विशाल बने संचालक, आसिम और सिद्धार्थ के बीच फिर हुई लड़ाई
Bigg Boss 13 Highlights: कैप्टेंसी टास्क में विशाल बने संचालक, आसिम और सिद्धार्थ के बीच फिर हुई लड़ाई
Bigg Boss 13 Highlights: कैप्टेंसी टास्क में विशाल आदित्य सिंह को माहिरा ने बाहर कर दिया जिसके बाद वह टास्क के संचालक बन गए हैं।
Bigg Boss 13 Highlights: कैप्टेंसी टास्क में विशाल बने संचालक, आसिम और सिद्धार्थ के बीच फिर हुई लड़ाई
-
11:52 PM (IST) Jan 23, 2020
आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच एक बार फिर हुई लड़ाई
सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम के बीच एक बार फिर लड़ाई हो गई है। शहनाज के फ्लिप करने की वजह दोनों के बीच का मुद्दा बन गई है। सिद्धार्थ, शेफाली जरीवाला और माहिरा शर्मा आसिम को कुछ शब्द बोलकर चिड़ा रहे हैं।
-
11:43 PM (IST) Jan 23, 2020
संचालक बने विशाल ने टास्क का राउंड किया रद्द
विशाल ने टास्क के इस राउंड को रद्द कर दिया है। जिसके बाद पारस की टीम दुखी हो जाती है और संचालक को टारगेट कर रहे हैं। बाद में विशाल शहनाज को राउंड जीता देते हैं।
-
11:28 PM (IST) Jan 23, 2020
टास्क को लेकर सिद्धार्थ-शहनाज मार रहे हैं एक-दूसरे को टॉन्ट
टास्क को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज के बीच बहस हो रही है। दोनों एक-दूसरे से कह रहे हैं तुम भरोसे के लायक नहीं हो।
-
11:19 PM (IST) Jan 23, 2020
माहिरा शर्मा जीती कैप्टेंसी का दूसरा राउंड
कैप्टेंसी टास्क का दूसरा राउंड माहिरा शर्मा के जीतने के बाद उन्होंने विशाल को गेम से बाहर कर दिया है।
-
11:18 PM (IST) Jan 23, 2020
शहनाज गिल ने दिया सिद्धार्थ शुक्ला को धक्का
दूसरे राउंड में शहनाज के शेफाली जरीवाला के ब्लॉक करने के बाद गुस्से में सिद्धार्थ को धक्का दिया।
-
11:15 PM (IST) Jan 23, 2020
दोनों टीम कर रहे हैं दूसरे राउंड की प्लानिंग
दोनों टीम अल-अलग जगह बैठकर अगले राउंड की प्लानिंग कर रहे हैं।
-
11:12 PM (IST) Jan 23, 2020
कैप्टेंसी टास्क का पहला राउंड हुआ रद्द
घरवालों के गलत तरीके से खेलने की वजह से बिग बॉस ने पहला राउंड रद्द कर दिया है।
-
11:11 PM (IST) Jan 23, 2020
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज के बीच हुई बहस
शहनाज के दूसरी टीम की तरफ से खेलने की वजह से सिद्धार्थ और उनके बीच बहस हो रही है।
-
11:09 PM (IST) Jan 23, 2020
आसिम और पारस छाबड़ा के बीच टास्क के दौरान हुई बहस
आसिम और पारस छाबड़ा के बीच टास्क के दौरान बहस हो गई है।
-
11:05 PM (IST) Jan 23, 2020
टास्क के दौरान सभी कर रहे हैं छीना-झपटी
टास्क के दौरान सभी घरवाले अंडे उठाने के लिए छीना-झपटी कर रहे हैं। जिसके बाद बिग बॉस ने टास्क को बीच में रोक दिया।
-
11:01 PM (IST) Jan 23, 2020
सिद्धार्थ शुक्ला समझा रहे हैं गेम की स्ट्रेटिजी
सिद्धार्थ शुक्ला माहिरा पारस छाबड़ा और शेफाली जरीवाला को गेम की स्ट्रेटिजी समझा रही हैं। वहीं ये काम आसिम विशाल और रश्मि देसाई के साथ कर रहे हैं।
-
10:58 PM (IST) Jan 23, 2020
सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम हुए कैप्टेंसी टास्क से वंचित
इस हफ्ते आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुई लड़ाई के बाद बिग बॉस ने दोनों को कैप्टेंसी टास्क से बाहर कर दिया है।
-
10:54 PM (IST) Jan 23, 2020
सिद्धार्थ शुक्ला ने दिया शहनाज गिल को टास्क
सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल को टास्क दिया है कि वह उन्हें 5 मिनट तक सोने दे। मगर वह टास्क पूरा नहीं कर पाई।
-
10:49 PM (IST) Jan 23, 2020
पारस छाबड़ा और रश्मि के बीच हुई खाना बनाने को लेकर हुई बहस
रश्मि देसाई की जगह शहनाज गिल ब्रेकफास्ट में आलू में पराठे बना रही हैं। जिसके बाद पारस और रश्मि के बीच बहस हो रही है। पारस कहते हैं कि आपकी तरह मुझे कामचोरी की आदत नहीं है।
-
10:47 PM (IST) Jan 23, 2020
ब्रेकफास्ट को लेकर शहनाज और शेफाली के बीच हुई बहस
रश्मि की जगह शहनाज गिल ब्रेकफास्ट बना रही हैं। पराठे बनाते हुए शेफाली और शहनाज के बीच बहस हो जाती है।
-
10:45 PM (IST) Jan 23, 2020
'अंडे का फंडा' गाने से शुरूआत हुई नए दिन की
बिग बॉस के घर में नए दिन की शुरूआत 'अंडे में फंडा' गाने से होती है। जिस पर सभी लोग डांस करते हैं।
-
10:44 PM (IST) Jan 23, 2020
पारस छाबड़ा कर रहे हैं ब्रेकअप के बारे में बात
पारस छाबड़ा माहिरा और शेफाली जरीवाला से अपने रिलेशनशिप के बारे में बात कर रहे हैं। वह कह रहे हैं उन्हें मूव ऑन करना है।
-
10:41 PM (IST) Jan 23, 2020
सिद्धार्थ ने कहा मुझे तेरी लत है शहनाज
सिद्धार्थ शहनाज से कहते हैं कि तू मेरे लिए लत की तरह है जिसे में इग्नोर नहीं कर सकता हूं। मगर मैं कभी तुझसे जिंदगी में कभी टच में नहीं रहूंगा।
-
10:39 PM (IST) Jan 23, 2020
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कर रहे हैं बात
सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज से आकर बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा- शहनाज मेरी तुझसे जैसी अटेचमेंट है वो किसी से नहीं हुई है। मैं नहीं चाहता तुझपर कोई प्रॉब्लम आए। मगर मैं तुझसे इस घर के बाहर कभी नहीं मिलूंगा।
-
10:35 PM (IST) Jan 23, 2020
शहगाज गिल हुई सिद्धार्थ शुक्ला से नाराज
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, शेफाली जरीवाला, पारस छाबड़ा और माहिरा साथ में बैठकर बात कर रहे होते हैं। इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला से बात करते हुए शहनाज उनसे नाराज हो जाती हैं।