Bigg Boss 13 Written Updates: 'बिग बॉस 13' में बीते पूरे हफ्ते सिद्धार्थ और आसिम के बीच झगड़ा देखा गया। जिसके कारण सलमान खान ने दोनों की जमकर क्लास लगाई। वहीं अब इस शो में कुछ नया देखने को मिलेगा। लड़ाई--झगड़े के बाद अब रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा। एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला रोमांस करते हुए नजर आए। शहनाज के बेहतरीन डायरेक्टशन में वीडियो बनाया गया। वहीं दूसरी ओर विशाल सिंह और माहिरा शर्मा भी रोमांस करते दिखें जिसका डायरेक्शन पारस ने किया। घर की कैप्टन हिमांशी खुराना ने एक फ्रेम में दोनों कपल्स की खूबसूरत तस्वीर खींची।
वहीं इस सप्ताह घर वालों से एक-दूसरे को नॉमिनेट किया। इस नॉमिनेशन में घर से बेघर होने के लिए माहिरा शर्मा, आरती सिंह, हिंदुस्तानी भाउ, शेफाली, पारस और शहनाज नॉमिनेट हो गए हैं।