1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-आसिम की लड़ाई ने लिया गंभीर मोड़, कंटेस्टेट को आतंकवादी बुलाने पर साइबर सेल में शिकायत दर्ज

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-आसिम की लड़ाई ने लिया गंभीर मोड़, कंटेस्टेट को आतंकवादी बुलाने पर साइबर सेल में शिकायत दर्ज

 Published : Nov 22, 2019 08:30 pm IST,  Updated : Nov 22, 2019 08:30 pm IST

सिद्धार्थ के फैंस हर एक लिमिट लांघ कर आसिम को आतंकवादी भी घोषित कर दिया है।  जिसके बाद आसिम के भाई ने साइबर पुलिस से शिकायत की है। 

Bigg boss 13 - India TV Hindi
Bigg boss 13 

रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हर एक दिन कुछ नया ड्रामा देखने को मिल जाता है। इस शो के सबसे बेस्ट दोस्त माने जाने वाले सिद्धार्थ और आसिम एक दूसरे के दुश्मन बन बैठे हैं। बात इतनी ज्यादा आगे पहुंच गई है कि दोनों सदस्य धक्का-मुक्की पर उतर आए हैं। जहां घर पर दोनों एक दूसरे के कट्टर हो गए वहीं सोशल मीडिया में इन दोनों के फैंस भी एक दूसरे के कट्टर हो चुके हैं। यहां तक की सिद्धार्थ के फैंस हर एक लिमिट लांघ कर आसिम को आतंकवादी भी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही कश्मीर को लेकर कई धार्मिक टिप्पणियां भी कर रहे हैं। जिसके बाद आसिम के भाई उमर ने साइबर पर शिकायत कर दी है।

दरअसल इस सप्ताह छोटी-छोटी सी बात को लेकर आसिम और सिद्धार्थ के बीच धक्का-मुक्की हो रही हैं। जिसके पूरे घर पर तनाव मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया यूजर्स में से कुछ ने सिद्धार्थ की तरफदारी करते हुए आसिम को आंतकवादी कह दिया। इस बात से खफा होकर आसिम के भाई उनर रियाज से साइबर पुलिस को शिकायत कर दी हैं। इसके साथ ही ट्विटर पर एक ट्वीट करके लोगों से चेताया है।  

उमर रियाज ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जो लोग और फैन क्लब आसिम रियाज को धार्मिक, क्षेत्रीय और आतंकवादी बुलाने जैसी टिप्पणी कर रहे हैं उन्हें मेरी आखिरी चेतावनी है कि अपने ट्वीट्स डिलीट कर दें। मैंने इसकी शिकायत साइबर पुलिस को कर दी है।' 

वहीं दूसरी ओर 'वीकेंड के वार' से पहले की घर से एक सदस्य बाहर होने वाला है। इसके साथ ही कैप्टन को लेकर पूरे घर में लड़ाईया मची हुई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन