1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: सलमान खान और कंगना रनौत शो में खेलेंगे कबड्डी

Bigg Boss 13: सलमान खान और कंगना रनौत शो में खेलेंगे कबड्डी

 Written By: IANS
 Published : Jan 05, 2020 06:54 pm IST,  Updated : Jan 05, 2020 06:54 pm IST

कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म 'पंगा' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 13 में आएंगी। जहां वह सलमान खान के साथ कबड्डी खेलती नजर आएंगी।

kangana ranaut and salman khan- India TV Hindi
बिग बॉस 13 में प्रमोशन के लिए आई कंगना रनौत

सुपरस्टार सलमान खान 'बिग बॉस 13' के आगामी एपिसोड में अभिनेत्री कंगना रनौत का स्वागत करेंगे। रियलिटी शो के सेट पर कंगना अपनी आगमी फिल्म 'पंगा' को प्रमोट करने आ रही है। फिल्म में कंगना एक कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभा रही हैं।

एपिसोड के प्रोमो वीडियो में सलमान और कंगना एक साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। यहां तक की दोनों ने सेट पर कबड्डी भी खेली।

इतना ही नहीं, दोनों ने शो के प्रतिभागियों जैसे अमिस रियाज, शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के डायलॉग पर एक्टिग भी की।

कंगना रनौत की फिल्म पंगा 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कंगना के साथ जस्सी  गिल और ऋचा चड्ढा अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन