1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने सुनाई सिद्धार्थ डे को खरी-खोटी

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने सुनाई सिद्धार्थ डे को खरी-खोटी

 Published : Oct 18, 2019 11:26 pm IST,  Updated : Oct 18, 2019 11:26 pm IST

बिग बॉस के घर में आज सिद्धार्थ शुक्ला ने सिद्धार्थ डे को खरी-खोटी सुनाई।

Siddharth shukla and siddharth dey- India TV Hindi
Siddharth shukla and siddharth dey

बिग बॉस 13 के घर में आज में एपिसोड में लकड़ों को नॉमिनेशन से सेफ होने का मौका मिला था। इसके लिए बिग बॉस ने एक टास्क रखा था जिसमेें दो लड़के नॉमिनेशन से बच जाने थे। इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और सिद्धार्थ डे के बीच लड़ाई हुई। सिद्धार्थ डे ने आरती के बारे में कुछ कहा जिसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला उस पर भड़क पड़े।

टास्क के दौरान आरती को सिद्धार्थ डे बहुत गलत बोलते हैं। जिसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला कहते हैं अगर तू मुझे बाहर मिलता है तो तेरा मुंह तोड़ देता। शुक्ला ने डे से कहा- अपनी मां बहन से भी तुम इसी तरह बात करते हो। साथ ही कहा- तेरे सारे दोस्त गटर हैं। 

सिद्धार्थ शुक्ला और सिद्धार्थ डे की लड़ाई के बाद रश्मि और आरती के बीच लड़ाई हो जाती है। इस दौरान घर के सभी लोग आपस में भिड़ जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन