Bigg Boss 13: सलमान खान ने इस हफ्ते कई घरवालों की डांस लगाई तो कई लोगों की तारीफ भी हुई। इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा, अबु मलिक, आसीम, सिद्धार्थ डे और पारस छाबड़ा नॉमिनेटिड थे। जिसमें से रश्मि देसाई,माहिरा शर्मा और आसीम सेफ हो गए हैं। इस हफ्ते घर से दो लड़के बेघर होंगे।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13 Weekend ka Vaar Highlights: माहिरा,रश्मि और आसीम हुए नॉमिनेशन से सेफ
Bigg Boss 13 Weekend ka Vaar Highlights: माहिरा,रश्मि और आसीम हुए नॉमिनेशन से सेफ
Bigg Boss 13 Weekend ka Vaar Highlights: इस हफ्ते एलिमिनेशन से सेफ हुए माहिरा,रश्मि और आसीम। घर से बेघर होगें दो लड़के।
Bigg Boss 13 Weekend ka Vaar Live: माहिरा शर्मा और रश्मि देसाई हुईं इस हफ्ते सेफ
-
10:40 PM (IST) Oct 19, 2019
आसीम इस हफ्ते एलिमिनेशन से हुए सेफ
इस हफ्ते बिग बॉस के घर से सिद्धार्थ डे, अबु मलिक और पारस छाबड़ा में से कोई दो लोग बाहर होंगे। आसीम इस हफ्ते एलिमिनेशन से बच गए हैं।
-
10:22 PM (IST) Oct 19, 2019
माहिरा शर्मा और रश्मि देसाई हुईं एलिमिनेशन से सेफ
माहिरा शर्मा और रश्मि देसाई इस हफ्ते नॉमिनेशन से सेफ हैं। इस हफ्ते दो लड़के घर से बाहर जाएंगे।
-
10:20 PM (IST) Oct 19, 2019
सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता पावर कार्ड टास्क
सिद्धार्थ शुक्ला पारस छाबड़ा से पावर कार्ड जीत गए हैं। जिसके बाद उन्हें एक पावर मिलेगी।
-
10:16 PM (IST) Oct 19, 2019
शहनाज गिल ने पारस छाबड़ा को कहा पापी
सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा के बीच पावर कार्ड टास्क हुआ। जिसके लिए शहनाज ने पारस छाबड़ा को पापी कहा।
-
10:03 PM (IST) Oct 19, 2019
सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा के बीच होगा पावर कार्ड टास्क
सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा के बीच पावर कार्ड टास्क होगा। जो जीतेगा उसे पावर मिलेगी।
-
9:54 PM (IST) Oct 19, 2019
सलमान खान ने दिया तापसी-भूमि के टास्क
सलमान खान ने बिग बॉस में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर को टास्क दिया। जिसके बाद उन्हें कुछ अजब चीजें करनी थी।
-
9:48 PM (IST) Oct 19, 2019
तापसी-भूमि ने घरवालों के साथ किया डांस
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने अपनी आने वाली फिल्म सांड की आंख के गाने पर घरवालों के साथ डांस किया।
-
9:42 PM (IST) Oct 19, 2019
तापसी और भूमि ने घरवालों के साथ खेला टास्क
बिग बॉस 13 के घर में तापसी और भूमि ने एक टास्क करवाया सांड की लात। इस पर सबसे पहले सिद्धार्थ शुक्ला उसके बाद रश्मि देसाई को सांड पर बिठाया गया।
-
9:39 PM (IST) Oct 19, 2019
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर गईं बिग बॉस के घर में
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म 'सांड की आंख' का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस के घर गए।
-
9:36 PM (IST) Oct 19, 2019
कॉलर ऑफ द वीक ने पारस छाबड़ा से पूछा सवाल
बिग बॉस 13 इस हफ्ते के कॉलर ऑफ द वीक ने पारस छाबड़ा से सवाल पूछा। सवाल पूछा कि आप लड़कियों के पीछे से क्यों गेम खेल रहे हैं? इस पर पारस ने जवाब दिया- मैं सबके सामने आकर अपनी बात रखता हूं साथ ही लड़कियों के पीछे से नहीं खेलूंगा।
-
9:34 PM (IST) Oct 19, 2019
पारस छाबड़ा को सिद्धार्थ शुक्ला लाए कटघरे में
पारस छाबड़ा के कमेंट करने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें कटघरे में लेकर आए। जिसपर उन्होंने अपनी सफाई दी।
-
9:32 PM (IST) Oct 19, 2019
सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की फिर हुई बहस
सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच बाते सही करने के चक्कर में एक बार फिर बहस हुई। सलमान खान ने कहा दोनों को दोस्ती करने के लिए।
-
9:20 PM (IST) Oct 19, 2019
पारस, माहिरा और रश्मि ने सिद्धार्थ शुक्ला को कहा बदतमीज
माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा और रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला को बदतमीज कहा। साथ ही उनकी कई गलतियां सलमान खान को बताईं।
-
9:18 PM (IST) Oct 19, 2019
सिद्धार्थ शुक्ला ने सलमान खान को दी सफाई
सिद्धार्थ डे के टास्क के दौरान आरती सिंह को बोले कमेंट के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी सफाई दी। सिद्धार्थ शुक्ला की बात पर भी सलमान खाने ने उन्हें डांटा।
-
9:13 PM (IST) Oct 19, 2019
सिद्धार्थ शुक्ला गए कटघरे में
रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला पर कई आरोप लगाए। साथ ही अपने गुस्सा होने का कारण बताया।
-
9:08 PM (IST) Oct 19, 2019
रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ डे पर लगाए आरोप
रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ डे पर कई इल्जाम लगाए हैं। साथ ही कहा- उन्हें लड़कियों से तमीज से बात करनी चाहिए।
-
9:06 PM (IST) Oct 19, 2019
सलमान खान इस हफ्ते घरवालों की लेंगे खबर
बिग बॉस के घर में इस हफ्ते हुई कई चीजों को लेकर घरवालों को सलमान खान से डांट पड़ने वाली है। इस हफ्ते सलमान खान के निशाने पर सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, सिद्धार्थ डे हैं।