बिग बॉस के घर में रोजाना कुछ नया होता रहता है। इस बार भी नॉमिनेशन के बाद आज बहुत कुछ होने वाला है। आज के एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला और आसीम के बीच लड़ाई हुई। सना और आरती की वजह से दोनों के बीच लड़ाई होती है। वहीं घर की ड्यूटी को लेकर कैप्टन शेफाली से घर के सदस्यों से शिकायत की।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13 Written Updates: सिद्धार्थ शुक्ला और आसीम की दोस्ती में आई दरार, हुआ झगड़ा
Bigg Boss 13 Written Updates: सिद्धार्थ शुक्ला और आसीम की दोस्ती में आई दरार, हुआ झगड़ा
बिग बॉस 13 के घर में आज सिद्धार्थ शुक्ला और आसीम के बीच हुआ झगड़ा।
Bigg Boss 13 Updates: सिद्धार्थ शुक्ला और आसीम के बीच हुई लड़ाई
-
11:41 PM (IST) Nov 12, 2019
राक्षस विशाल ने तोड़ी खेसारी की प्लेट
विशाल की गुफा में सबसे कम सामान होता है जिसकी वजह से उन्हें घर के किसी एक सदस्य की प्लेट तोड़ने का मौका मिलता है। विशाल गुफा से बाहर आकर खेसारी लाल यादव की प्लेट तोड़ते हैं। जिस घर वाले की प्लेट टूटेगी वह कैप्टन की रेस से बाहर हो जाएगा।
-
11:39 PM (IST) Nov 12, 2019
बिग बॉस में शुरू हुआ राक्षस टास्क
राक्षस टास्क शुरू हो गया है। जिसके बाद घरवाले राक्षस की गुफा में समान डालते हैं।
-
11:27 PM (IST) Nov 12, 2019
अगले हफ्ते कैप्टन बनने की लिए हुआ टास्क
अगले हफ्ते कौन कैप्टन की दावेदारी करेगा इसके लिए राक्षस टास्क होगा। इस टास्क में आसीम, विशाल और अरहान राक्षस बने हैं।
-
11:25 PM (IST) Nov 12, 2019
बॉथरुम में खुद को बंद करके रोईं देवोलीना
शेफाली से ड्यूटी के दौरान बात करने पर रश्मि, पारस और बाकि सदस्यों ने साथ नहीं दिया। जिसकी वजह से देवोलीना खुद को बॉथरुम में बंद करके रोती हैं।
-
11:22 PM (IST) Nov 12, 2019
आरती ने मांगी आसीम से माफी
लड़ाई के बाद आरती ने मांगी आसीम से माफी।
-
11:20 PM (IST) Nov 12, 2019
सिद्धार्थ शुक्ला ने दी आसीम को सलाह
आसीम और आरती के बीच हुई लड़ाई के बाद सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें शांत रहने की सलाह देते हैं।
-
11:16 PM (IST) Nov 12, 2019
सिद्धार्थ शुक्ला और आसीम के बीच हुआ झगड़ा
सिद्धार्थ शुक्ला और आसीम के बीच आरतीको लेकर झगड़ा हुआ। आरती और आसीम की लड़ाई को शांत कराने की वजह से सिद्धार्थ और आसीम की लड़ाई हो गई।
-
11:02 PM (IST) Nov 12, 2019
माहिरा और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच ड्यूटी को लेकर हुई बहस
विशाल और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच घर की ड्यूटी को लेकर बात हो रही थी। इस दौरान सिद्धार्थ कहते हैं माहिरा घर में कुछ काम नहीं करती हैं। जिसके बाद माहिरा और सिद्धार्थ के बीच बहस हुई।
-
10:58 PM (IST) Nov 12, 2019
घरवालों ने शेफाली को कहा-ड्यूटी को लेकर हो एकतरफा
देवोलीना,अरहान और विशाल घर की कैप्टन शेफाली से कहते हैं कि आप ड्यूटी को लेकर एक तरफा हो रही हैं।
-
10:55 PM (IST) Nov 12, 2019
आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुई बहस
सिद्धार्थ शुक्ला और पारस की लड़ाई के बाद आसीम से हुई शुक्ला की बहस।
-
10:49 PM (IST) Nov 12, 2019
खाने को लेकर खेसारी और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुई लड़ाई
खाने को लेकर खेसारी और सिद्धार्थ के बीच लड़ाई हुई। कहा-झूूठी हंसी मत हंसिए।
-
10:45 PM (IST) Nov 12, 2019
घर में शुरू हुई किचन को लेकर झगड़ा
बिग बॉस के घर में आज के एपिसोड में किचन को लेकर लड़ाई शुरू हो गई है। देवोलीना और सिद्धार्थ के बीच किचन को लेकर झगड़ा शुरू हो गया है।
-
10:42 PM (IST) Nov 12, 2019
Bigg boss 13: आरती और विशाल की घरवालों ने कराई शादी
बिग बॉस 13 में घरवालों ने आरती और विशाल की शादी कराई है।