1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: 'बिग बॉस' के घर में हुई 3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री

Bigg Boss 14: 'बिग बॉस' के घर में हुई 3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री

 Published : Oct 25, 2020 09:03 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 09:03 pm IST

वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए बिग बॉस के घर में अभिनेत्री कविता कौशिक, नैना सिंह और शार्दुल पंडित ने एंट्री मारी है।

bigg boss 14- India TV Hindi
'बिग बॉस' के घर में हुई 3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री Image Source : INSTAGRAM/ COLORSTV

मुंबई: हाल ही में बिग बॉस सीजन 14 के कुछ प्रतियोगी घर से बेघर हो गए थे, जिसके बाद शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान ने बिग बॉस के घर में तीन प्रतियोगियों को वाइल्ड कार्ड एंट्री दी है। वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए बिग बॉस के घर में अभिनेत्री कविता कौशिक, नैना सिंह और शार्दुल पंडित ने एंट्री मारी है।

बिग बॉस ने इसके बाद प्रतियोगियों को '60 मिनट' चैलेंज दिया। इस टास्क में प्रतियोगियों को खुद को और फिर अपने साथी को एक नंबर पर रेट करना होता है, जिसमें 60 मिनट के एपिसोड में उस विशेष प्रतियोगी के समय की मात्रा को दर्शाया जाता है।

निक्की तम्बोली आश्वस्त लग रही हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि पूरा एपिसोड उनके चारों ओर ही घूम रहा है। वहीं राहुल वैद्य और जान कुमार सानू खुद को 9 मिनट का फेयर स्कोर देते हैं।

बिग बॉस के घर में अभिनेत्री नोरा फतेही और सिंगर गुरु रंधावा अपने नए सॉन्ग 'नाच मेरी रानी' के प्रमोशन के लिए गए थे।

शो में जैस्मीन भसीन और एजाज खान जैसे प्रतियोगी भी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन