1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 31 Jan: विकास गुप्ता हुए घर से बेघर, कल अनोखे तरीके से घरवाले एक दूसरे को करेंगे नॉमिनेट

Bigg Boss 14 31 Jan: विकास गुप्ता हुए घर से बेघर, कल अनोखे तरीके से घरवाले एक दूसरे को करेंगे नॉमिनेट

 Updated : Jan 31, 2021 10:47 pm IST

'बिग बॉस 14' में 'वीकेंड का वार' में आज घरवालों के बीच एक से बढ़कर एक टास्क होने वाले हैं।

Bigg Boss 14- India TV Hindi
Bigg Boss 14 Image Source : TWITTER/COLORS TV

'बिग बॉस 14' में 'वीकेंड का वार' में आज घरवालों के बीच एक से बढ़कर एक टास्क होने वाले हैं। इसके साथ ही घर में टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और बॉलीवुड में एंट्री ले चुकीं मौनी रॉय स्टेज पर धमाल मचाने आएंगी। मौनी स्टेज पर एंट्री के साथ डांस भी करेंगी जिसका प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है। इसके साथ ही आज घर से कोई एक कंटेस्टेंट भी बेघर होगा। 

 

Bigg Boss 14 31 Jan Weekend ka vaar who will evict today live updates

Auto Refresh
Refresh
  • 10:26 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    विकास गुप्ता हुए घर से बेघर, नहीं किया खुद को बचाने के लिए जोकर कॉर्ड का इस्तेमाल

    विकास गुप्ता ने घर से बाहर जाने का फैसला लिया है। विकास ने कहा कि वो जोकर कॉर्ड का इस्तेमाल खुद को बचाने के लिए नहीं करेंगे क्योंकि उनसे ज्यादा कोई और घर पर रहना डिजर्व करता है। 

  • 10:24 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    विकास गुप्ता को मिले कम वोट्स, सलमान खान ने दिया जोकर कॉर्ड इस्तेमाल करने का मौका

    विकास गुप्ता को कम वोट्स मिले हैं। सलमान खान ने उन्हें कहा कि वो जोकर कॉर्ड इस्तेमाल करके अपने आप को बचा सकते हैं। 

  • 10:20 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    विकास गुप्ता के निजी मुद्दों को बार बार घर में उठाने का सलमान खान ने किया विरोध

    सलमान खान ने विकास गुप्ता ने निजी मुद्दों को बार बार उठाने पर घरवालों को समझाया। उन्होंने कहा कि ऐसा करना ठीक नहीं है।

     

  • 10:18 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    मौनी रॉय ने घरवालों से कराया टास्क, दिया बुल राइड चैलेंज

    मौनी रॉय ने घरवालों के साथ टास्क किया। मौनी ने एक एक करके घरवालों को बुल की सवारी करवाई। इस खेल के दौरान कई लोग बुल राइड करते हुए नीचे भी गिर गए। 

  • 10:16 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    मौनी रॉय ने स्टेज पर धमाकेदार एंट्री

    मौनी रॉय ने स्टेज पर धमाकेदार एंट्री की। इसके साथ ही सलमान खान के साथ गाने पर डांस किया।

     

  • 9:31 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    अली गोनी और देवोलीना कर रहे टॉक शो, रूबीना बनीं मेहमान

    सलमान खान ने घर के अंदर एक टास्क करवा रहे हैं। इस टास्क में देवोलीना और अली गोनी होस्ट हैं जबकि रूबीना उनकी गेस्ट हैं। 

  • 9:17 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    विकास गुप्ता ने बनाई निक्की तंबोली के लिए तीखी चाट

    विकास गुप्ता ने निक्की तंबोली के लिए विकास गुप्ता के लिए तीखी चाट बनाई है। 

     

  • 9:14 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    रूबीना तीखी और जहरीली है इसलिए मीठा बहुत जरूरी है- राखी सावंत

    राखी सावंत ने कहा कि रूबीना का दिल बहुत काला है। वो इतना कड़वा बोलती हैं कि वो तीखी और जहरीली हैं इसलिए उनके लिए मीठा बहुत जरूरी है। 

  • 9:13 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    रुबीना ने राखी सावंत के लिए बनाई मीठी चाट, बोलीं- इतनी शुगर कोटेड हैं ऐसा लगता है डायबिटीज हो जाएगी

    रूबीना दिलैक ने कहा कि राखी सावंत शुगर कोटेड हैं। इतनी ज्यादा कि किसी को भी डायबिटीज हो सकती है। 

  • 9:09 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    सलमान खान घरवालों को दिया टास्क, सवाल के जवाब के साथ खानी होगी चाट

    सलमान खान ने घरवालों को टास्क दिया है। इस टास्क में सलमान खान घरवालों से सवाल पूछेंगे उसी हिसाब से घरवालों को चाट खाने को दी जाएगी। 

  • 9:07 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    स्टेज पर हुई बातों से निक्की तंबोली दुखी, रूबीना के सामने रो रहीं

    स्टेज पर हुई बातों से निक्की तंबोली परेशान हैं। वो रूबीना के सामने फूट फूटकर रो रही हैं। 

  • 8:59 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

  • 8:59 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

  • 8:59 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

  • 8:59 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

  • 8:58 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन