1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 5 Nov: रुबीना ने पूरा किया करवाचौथ का व्रत, शुक्रवार को टास्क के दौरान जैस्मिन पर फूटेगा अली का गुस्सा

Bigg Boss 14 5 Nov: रुबीना ने पूरा किया करवाचौथ का व्रत, शुक्रवार को टास्क के दौरान जैस्मिन पर फूटेगा अली का गुस्सा

 Updated : Nov 06, 2020 06:27 am IST

बिग बॉस के घर के अंदर रुबीना दिलैक ने पति अनुभव शुक्ला के लिए व्रत रखा है।

Bigg Boss 14- India TV Hindi
Bigg Boss 14 Image Source : TWITTER/BIGG BOSS

बिग बॉस के घर के अंदर रुबीना दिलैक ने पति अनुभव शुक्ला के लिए व्रत रखा है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि रुबीना और अभिनव दोनों करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगे। इस जश्न में घरवाले भी शामिल होंगे। वहीं, दूसरी तरफ जैस्मीन भसीन का सपोर्ट बनकर घर में दाखिल हुए अली गोनी की उन्हीं से लड़ाई हो जाएगी। इसकी वजह पवित्रा पुनिया होंगी।

Bigg Boss 14 5 Nov live updates Jasmin bhasin Pavitra fight

Auto Refresh
Refresh
  • 12:06 AM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    रुबीना नॉमिनेशन से सुरक्षित हुईं

    अभिनव शुक्ला टास्क जीत गए और नॉमिनेशन से पत्नी रुबीना को बचा लिया। 

  • 11:17 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    पवित्रा, अभिनव और निक्की टास्क कर रहे

    नैना सिंह, रुबीना और शार्दुल को निक्की ने ये टास्क करने का मौका दिया। इन तीनों ने अपने प्रतिनिधि का चुनाव किया। रुबीना के लिए अभिनव खेल रहे है, शार्दुल के लिए अभिनव और नैना के लिए निक्की खेल रही हैं। 

  • 11:15 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को सुरक्षित रहने का एक टास्क मिला

    बिग बॉस ने नॉमिनेटेड चार कंटेस्टेंट्स में से किसी तीन को टास्क में हिस्सा लेने का मौका दिया। खास बात है कि रेड रोज के कंटेस्टेंट खुद इस टास्क को नहीं कर सकते ऐस में उन्हें ग्रीन जो के कंटेस्टेंट को अपने बदले टास्क करने को कहा। 

  • 11:03 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    जैस्मिन और पवित्रा की बहस हो रही है

    जैस्मिन और पवित्रा की बहस हो रही है। वहीं जैस्मिन कह रही हैं कि तुम अली से ये सब क्यों कह रही है। पवित्रा कहती हैं कि अली भी उनका दोस्त है। 

  • 11:02 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    पवित्रा और अली कैप्टंसी टास्क को लेकर बात कर रहे हैैं

    पवित्रा पुनिया अली गोनी से कह रही हैं कि शार्दुल ने जैस्मिन का वादा पूरा किया लेकिन उसने मुझे ये बात नहीं बताई थी कि वो जैस्मिन से वादा कर चुका है। 

  • 11:00 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    रुबीना ने अभिनव के लिए रखा करवाचौथ का व्रत

    रुबीना ने पति अभिनव शुक्ला के लिए करवाचौथ का व्रत रखा है। अभिनव इसलिए परेशान हैं कि रुबीना को दिनभर भूखा रहना होगा।

  • 10:41 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    जैस्मिन बनीं घर की नई कैप्टन

    जैस्मिन भसीन घर की नई कैप्टन बन गई हैं। 

  • 10:40 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

  • 10:40 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

  • 10:40 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन