1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 Dec 17 Highlights: 'बीबी डक पार्क' टास्क जारी, राहुल वैद्य-एजाज खान में बहस

Bigg Boss 14 Dec 17 Highlights: 'बीबी डक पार्क' टास्क जारी, राहुल वैद्य-एजाज खान में बहस

 Updated : Dec 18, 2020 07:14 pm IST

Bigg Boss 14 Dec 17 LIVE UPDATES: बिग बॉस 14 के आज के एपिसोड में कंटेस्टेंट टास्क में को एक-दूसरे के खिलाफ 'बीबी डक पार्क' में टक्कर देते हुए दिखे। 

Bigg Boss 14 Dec 17 LIVE UPDATES- India TV Hindi
Bigg Boss 14 Dec 17 LIVE UPDATES Image Source : @COLORSTV

Bigg Boss 14 Dec 17 LIVE UPDATES: बिग बॉस 14 के आज के एपिसोड में कंटेस्टेंट टास्क में एक-दूसरे के खिलाफ 'बीबी डक पार्क' में टक्कर देते हुए दिखे। कार्य के अनुसार, घरवाले एक दूसरे के खिलाफ रहे। कार्य तीन टीमों में आयोजित किया गया था, जहां दावेदार ने डक बने, और उन्हें खाने पीने की चीजों को जमीन से उठाना था। इस बीच, एजाज खान शो को छोड़ने के लिए राहुल वैद्य का मजाक उड़ाते हुए नजर आए, अर्शी और रुबीना और अर्शी और निक्की में झगड़ा भी हुआ। देखिए हाईलाइट्स-

Bigg Boss 14 Dec 17 LIVE UPDATES

Auto Refresh
Refresh
  • 11:17 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    तूने मारी एंट्री, दिल में बजी घंटी.... गाने से हुई नए दिन की शुरुआत

  • 11:17 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    अर्शी और निक्की में हुई बहस

  • 11:17 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    राखी सावंत गा रही हैं- सुहागरात है मैं तेरा घूंघट उठा रहा हूं, घरवाले हंस हंसकर हुए सराबोर

     

  • 11:15 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    राखी सावंत की मस्ती जारी, कर रही हैं घरवालों को एंटरटेन

  • 11:10 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    निक्की और मनु पंजाबी कर रहे हैं डिस्कस

  • 11:10 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    पहले राउंड की विनर राखी सावंत थीं, दूसरा राउंड अली गोनी ने जीता और तीसरा राउंड जैस्मिन भसीन ने जीता। अब ये तीनों कंटेस्टेंट्स हैं कैप्टनसी के दावेदार।

  • 11:09 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    राहुल और रुबीना हुए डिस्क्वालिफाई, जैस्मिन ने जीता ये राउंड

  • 11:08 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    टास्क के दौरान राहुल और रुबीना की मस्ती जारी

  • 11:06 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    राहुल को बिग बॉस ने टास्क के लिए मना किया था, फिर भी राहुल टास्क करने पहुंचे, जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें वापस टास्क से निकलने को कहा

  • 11:05 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    अभिनव शुक्ला ने एजाज को इनसिक्योर कहा

  • 11:05 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

  • 11:00 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    जैस्मिन, राहुल महाजन और रुबीना बने हैं अब डक, शुरू हुआ टास्क

  • 10:58 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    एजाज के कमेंट से राहुल को आया गुस्सा, राहुल वैद्य ने कहा कि वो एजाज की असलियत दिखाने आए हैं वापस

  • 10:48 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

  • 10:47 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    कंटेस्टेंट राहुल वैद्य और एजाज खान में डक टास्क के दौरान हुई तीखी बहस

  • 10:46 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    रुबीना के इस कमेंट से अर्शी नाराज हो गईं और कहा कि वो बॉडी शेमिंग कर रही हैं।

  • 10:45 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    टास्क के दौरान, रुबीना ने अर्शी को किया टॉन्ट- कहा 5 डक हैं गार्डेन में।

  • 10:44 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन