1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 का आज होगा आगाज, सलमान खान की परफॉर्मेंस से कंटेस्टेंट्स की एंट्री तक, यहां जानिए सब कुछ

Bigg Boss 14 का आज होगा आगाज, सलमान खान की परफॉर्मेंस से कंटेस्टेंट्स की एंट्री तक, यहां जानिए सब कुछ

 Published : Oct 03, 2020 02:28 pm IST,  Updated : Oct 03, 2020 03:18 pm IST

'बिग बॉस 14' में हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान भी होंगे, जो इस शो के पिछले सीजन का हिस्सा रह चुके हैं।

bigg boss 14 grand Premier- India TV Hindi
बिग बॉस 14 आज रात 9 बजे से शुरू हो रहा है Image Source : INSTAGRAM: @COLORSTV

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 को लेकर फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। आज रात को 9 बजे शो का ग्रैंड प्रीमियर के साथ आगाज हो जाएगा। आपको सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 से 11.30 बजे तक एंटरटेनमेंट का डोज मिलेगा। इस बार प्रतिभागियों को आलीशान घर के साथ-साथ कई नई सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। वो घर के अंदर मॉल, रेस्टोरेंट, स्पा और सिनेमा हॉल का लुत्फ उछा सकेंगे। आज शाम को क्या-क्या धमाका होने वाला है, आइये इस पर एक नज़र डालते हैं.. 

ग्रैंड प्रीमियर की बात करें तो कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया पर कुछ झलकियां शेयर की हैं। कहा जा रहा है कि होस्ट सलमान खान दमदार परफॉर्मेंस देंगे। कुछ दिन पहले उनकी पहली फोटो सामने आई थी, जिसमें वो मास्क पहने नज़र आ रहे हैं। 

एक्स कंटेस्टेंट्स आएंगे नज़र

जैसा कि आप जानते हैं कि इस बार पिछले सीजन के प्रतिभागी भी हिस्सा लेंगे। इनमें हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान शामिल हैं। ये सभी अपने अंदाज में इस सीजन के कंटेस्टेंट्स का स्वागत करेंगे। फैंस को उम्मीद है कि हिना, सिद्धार्थ और गौहर भी ग्रैंड प्रीमियर में धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे। हालांकि, गौहर और सिद्धार्थ स्टेज पर लड़ते जरूर दिखाई देंगे।

नए कंटेस्टेंट्स की होगी एंट्री 

सलमान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शो के पहले प्रतिभागी की घोषणा कर दी थी। मशहूर सिंगर कुमार सानू के बेटे जान सानू पहले कंटेस्टेंट हैं। इनके अलावा जैस्मीन भसीन, एजाज खान, निशांत सिंह मल्कानी, जिया मानेक, राहुल वैद, पवित्र पूनिया, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक और सारा गुरपाल के नामों को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। 

नए घर की झलकियां

कलर्स चैनल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें आलीशान घर की झलकियां दिखाई हैं। इस बार कंटेस्टेंट्स स्पा, रेस्टोरेंट, मॉल और थियेटर का भी लुत्फ उठा सकेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन