पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन का पहला 'वीकेंड का वार' है। आज के शो में सलमान खान घरवालों से हफ्तेभर का हिसाब किताब लेंगे। शो शुरू होने से पहले एक वीडियो भी आया था जिसमें सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते दिखे थे। खास बात है का 'वीकेंड का वार' में घर में मौजूद टीवी एक्टर एजाज खान की जिंदगी का वो राज भी खुलेगा जिससे अब तक उनके फैंस अंजान थे। फिलहाल घर का माहौल एक दिन पहले से ही बिगड़ा हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि रुबीना दिलैक से पूरा घर खफा हैं तो वहीं निक्की तंबोली इम्यूनिटी खो चुकी हैं।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 14: वीकेंड का वार में निक्की बनीं इस सीजन की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट, मिला सीनियर वाला पॉवर
Bigg Boss 14: वीकेंड का वार में निक्की बनीं इस सीजन की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट, मिला सीनियर वाला पॉवर
पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन का पहला 'वीकेंड का वार' है।
Bigg Boss 14 live updates first weekend ka vaar with Salman Khan
-
10:49 PM (IST) Oct 10, 2020
निक्की तंबोली इस सीजन की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई हैं।
-
10:30 PM (IST) Oct 10, 2020
निशांत सिंह मलकानी के लिए आया कॉलर का फोन।
-
10:05 PM (IST) Oct 10, 2020
एजाज खान और सिद्धार्थ शुक्ला की बातचीत दिखाई गई। जिसके बाद सलमाान खान ने एजाज को अपना प्वाइंट रखने के लिए कहा।
-
9:44 PM (IST) Oct 10, 2020
निक्की तंबोली को बीबी मॉल से घर का सामान लेने का मौका मिला।
-
9:40 PM (IST) Oct 10, 2020
सलमान खान ने सारा गुरपाल, निशांत मलकानी और अभिनव शुक्ला को लाइव ऑडियंस कहा। यानि कि ये लोग घर में ज्यादा कुछ करते नहीं दिख रहे।
-
9:31 PM (IST) Oct 10, 2020
वीकेंड का वार में सलमान खान ने कहा कि निक्की तंबोली और पवित्रा में से किसी एक को खास पॉवर मिलेगा। साथ ही दोनों में से कोई एक टीबीसी ग्रुप से कंफर्म होकर सीनियर्स को ज्वॉइन करेगा।
-
9:21 PM (IST) Oct 10, 2020
पवित्रा पुनिया और निक्की तंबोली ने इम्यूनिटी हासिल कर ली है। ये दोनों कंंटेस्टेंट्स इस हफ्ते बेघर होने से सुरक्षित हैं।
-
9:17 PM (IST) Oct 10, 2020
राहुल वैद्य इम्यूनिटी टास्क से बाहर हो गए हैं।
-
9:16 PM (IST) Oct 10, 2020
शहजाद ने भी इम्यूनिटी छोड़ दी है और वो अपनी जगह से उठ गए हैं।
-
9:15 PM (IST) Oct 10, 2020
इम्यूनिटी टास्क में अब पवित्रा पुनिया और शहजाद दोनों ही हैं। इन दोनों को अपनी जगह से उठाने के लिए राहुल वैद्य और निक्की तंबोली कोशिश कर रहे हैं।
-
9:13 PM (IST) Oct 10, 2020
सारा गुरपाल भी इम्यूनिटी टास्क से बाहर हो चुकी हैं।
-
9:11 PM (IST) Oct 10, 2020
अभिनव शुक्ला टास्क से बाहर हो चुके हैं। अभिनव का टास्क में बुरा हाल देख रुबीना बहुत भड़कीं। जिसके बाद सीनियर्स ने उन्हें संभाला।