पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 का आगाज हो चुका है, 3 अक्टूबर को शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ। घर के अंदर जाते ही कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा भी शुरू हो गया है। आज आपको टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और साउथ अभिनेत्री निक्की तंबोली के बीच तकरार देखने को मिलेगी। जैस्मिन और निक्की के बीच बर्तन धोने को लेकर बहस छिड़ जाती है। निक्की कहती हैं कि बर्तन धोने से उनके नाखून खराब हो जाएंगे। इस पर जैस्मिन उन्हें खाना बनाने के लिए बोलती हैं, लेकिन निक्की ये काम करने से भी इनकार कर देती हैं। बता दें, बिग बॉस 14 शनिवार और रविवार जहां आप 9 बजे देखेंगे वहीं सोमवार से शुक्रवार आप ये शो रात साढ़े 10 बजे देख पाएंगे। देखिए मजेदार लाइव अपडेट्स-
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 14 : सीनियर्स ने कंटेस्टेंट्स पर पहले दिन की हुकूमत, निक्की तम्बोली की सबसे हुई नोकझोंक
Bigg Boss 14 : सीनियर्स ने कंटेस्टेंट्स पर पहले दिन की हुकूमत, निक्की तम्बोली की सबसे हुई नोकझोंक
3 अक्टूबर को बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर हुआ। गौहर खान का किचन पर, हिना का जिम पर और सिद्धार्थ का बेड पर कब्जा है।
Bigg Boss 14 LIVE UPDATES
-
10:37 PM (IST) Oct 04, 2020
गौहर खान ने किया ये ट्वीट
-
10:36 PM (IST) Oct 04, 2020
काम्या पंजाबी ने की सिद्धार्थ शुक्ला की तारीफ
-
10:35 PM (IST) Oct 04, 2020
राहुल वैद्य और पवित्रा पुनिया के बीच शुरू हुई खास बॉन्डिंग
-
10:10 PM (IST) Oct 04, 2020
फ्रेशर्स का प्लान, सीनियर के जाने के बाद शुरू करेंगे असली गेम
-
10:08 PM (IST) Oct 04, 2020
निक्की और जैस्मिन में हुई घर के काम को लेकर लड़ाई
-
10:03 PM (IST) Oct 04, 2020
राधे मां ने कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू को दिया आशीर्वाद
राधे मां ने कुमार सानू के बेटे को बुलवाया और उसे रक्षा सूत्र दिया, सिद्धार्थ शुक्ला की मांग पर उन्हें भी राधे मां ने रक्षा सूत्र जेब में रखने के लिए दिया।
-
10:00 PM (IST) Oct 04, 2020
राधे मां ने दिया घरवालों को आशीर्वाद और जीवन की सीख
राधे मां ने बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स को दी जीवन जीने की सीख।
-
9:46 PM (IST) Oct 04, 2020
राहुल वैद्य की टीम ने शेयर की उनकी तस्वीरें
-
9:46 PM (IST) Oct 04, 2020
राहुल वैद्य से शहजाद ने की सारा की चुगली
शहजाद ने कहा कि सारा को मैं बाहर से जानता हूं और जिस तरह से वो बच्चों की तरह बोल रही है और हरकतें कर रही है ऐसी वो बाहर नहीं है।
-
9:37 PM (IST) Oct 04, 2020
निक्की और एजाज के बीच हुई फेवर देने की डील
-
9:22 PM (IST) Oct 04, 2020
राहुल वैद्य को पवित्रा से मिल गया किस
राहुल वैद्य को सीनियर्स गौहर, हिना और सिद्धार्थ ने घर की किसी एक लड़की से किस करवाने को कहा था। पवित्रा ने राहुल को अभिनव के सामने गाल पर किस कर दिया।
-
9:16 PM (IST) Oct 04, 2020
सिद्धार्थ शुक्ला का नए प्रतियोगियों के बेड पर कब्जा
सिद्धार्थ डिसाइड करेंगे किसे कौन सा बेड मिलेगा और कौन बेडरूम में सो सकता है और कौन नहीं?
-
9:13 PM (IST) Oct 04, 2020
किचन पर होगा गौहर खान का कब्जा
गौहर खान के मर्जी के बिना कोई चाय क नहीं पी सकता है, वहीं गौहर, हिना और सिद्धार्थ जितना चाहे और जो चाहे खा सकते हैं। वहीं हिना खान का जिम और सामान पर कब्जा है।
-
9:11 PM (IST) Oct 04, 2020
बिग बॉस ने गौहर खान को कन्फेशन रूम में बुलाया
गौहर खान ने कन्फेशन रूम में आकर अपना उत्साह जताया। बिग बॉस ने गौहर खान को एक रूल बुक दी और गौहर अब लोगों को रूल्स सुना रही हैं।
-
9:09 PM (IST) Oct 04, 2020
बिग बॉस ने कहा हमारे लिए लॉकडाउन नई बात नहीं है
बिग बॉस ने सभी सदस्यों को लिविंग एरिया में बुलाकर उन्हें आने वाले दो हफ्तों के बारे में बताया। बिग बॉस ने इसके साथ ही प्रतियोगियों को बताया कि इस साल किस तरह सीन पलटेगा।
-
8:50 PM (IST) Oct 04, 2020
थोड़ी देर में शुरू होगा बिग बॉस का दूसरा एपिसोड, सिद्धार्थ शुक्ला का वीडियो कलर्स ने इंस्टा पर किया शेयर