1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 Promo: क्यों निकले रुबीना दिलैक के आंसू, इम्युनिटी के टास्क में भिड़ेंगी लड़कियां

Bigg Boss 14 Promo: क्यों निकले रुबीना दिलैक के आंसू, इम्युनिटी के टास्क में भिड़ेंगी लड़कियां

 Published : Oct 07, 2020 02:36 pm IST,  Updated : Oct 07, 2020 02:36 pm IST

इम्युनिटी टास्क को लेकर जैस्मीन भसीन, पवित्रा पुनिया और निक्की तंबोली सहित घर की लड़कियों के बीच जमकर झगड़ा होगा।

bigg boss 14 new promo- India TV Hindi
बिग बॉस 14 प्रोमो Image Source : INSTAGRAM: @COLORSTV

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन का नया प्रोमो सामने आया है। शो में कुछ ऐसा होने वाला है, जिससे रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला दोनों ही रो पड़ेंगे। वहीं, इम्युनिटी टास्क को लेकर जैस्मीन भसीन, पवित्रा पुनिया और निक्की तंबोली सहित घर की लड़कियों के बीच जमकर झगड़ा होगा।

कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया पर आज के एपिसोड के प्रोमो शेयर किए हैं। इसमें पहले प्रोमो में बिग बॉस घरवालों से कहते हैं, "इस वक्त रिजेक्ट के ठप्पे के साथ सिर्फ रुबीना घर के गार्डन एरिया में रह रही हैं। अब बिग बॉस रुबीना के पति अभिनव शुक्ला को एक मौका दे रहे हैं। अगर अभिनव चाहें तो नॉमिनेशन से मिली इम्युनिटी के बदले वो अपनी पत्नी रुबीना को घर के अंदर जगह दिलवा सकते हैं।" ये सुनकर रुबीना और अभिनव दोनों ही आपने आंसू नहीं रोक पाते हैं। 

बिग बॉस 14: हिना खान साड़ी में दिखीं स्टाइलिश, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेडिशनल लुक

दूसरे प्रोमो की बात करें तो इसमें जैस्मनी भसीन तूफानी सीनियर गौहर खान से कह रही हैं, "मुझे इम्युनिटी चाहिए।" इसके बाद निक्की तंबोली और पवित्रा पुनिया में भिड़ंत हो जाती है। फिर पवित्रा इसका बदला लेते हुए दूसरी लड़कियों के ग्लास तोड़ देती हैं। 

बता दें कि बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, बिग बॉस 11 की फाइलिस्ट हिना खान और बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान भी इस सीजन में घर के अंदर दाखिल हुए हैं। तीनों को तूफानी सीनियर्स का टैग दिया गया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन