1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar Highlights: रुबीना दिलैक और एजाज खान में हुई तीखी बहस

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar Highlights: रुबीना दिलैक और एजाज खान में हुई तीखी बहस

 Published : Oct 18, 2020 08:52 pm IST,  Updated : Oct 18, 2020 10:58 pm IST

बिग बॉस ने सभी प्रतिभागियों को एक टास्क दिया है, जिसमें भाग लेने से रुबीना ने इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह मेरे आत्म सम्मान के खिलाफ है।

SALMAN KHAN, RUBINA DILAIK- India TV Hindi
सलमान खान ने रुबीना दिलैक से बिग बॉस हाउस छोड़ने को कहा Image Source : TWITTER/COLORS TV

बिग बॉस सीजन 14 की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के रवैये से परेशान होकर शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान उन्हें घर छोड़कर जाने के लिए कहते नजर आए। बिग बॉस ने सभी प्रतिभागियों को एक टास्क दिया था, जिसमें भाग लेने से रुबीना ने इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह मेरे आत्म सम्मान के खिलाफ है।

उन्होंने कहा, "मैं इस टास्क का पार्ट नहीं हूं। मैं कोई कूड़े की ढेर नहीं हूं। अब हमारे घर के मुख्य सदस्य बोल रहे हैं कि तुम्हारे दिमाग में कचरा है। मुझे उस चीज से समस्या है।"

हालांकि आज वीकेंड के वार के एपिसोड में सलमान ने रुबीना को समझाया और सलमान कहते हैं, "रुबीना आपका प्वाइंट अमान्य है। बिग बॉस के नियम से आपको आपत्ति है।" उन्होंने कहा कि फिर आप शो में क्या रही हैं, जब आप इसमें भाग ही नहीं लेना चाहतीं।

सलमान खान के समझाने के बाद रुबीना टास्क करने को राजी हो गईं। देखिए आज के एपिसोड की हाईलाइट्स-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन