1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 से पहले शहनाज कौर गिल ने शेयर किया फ्लाइंग KISS वीडियो, देखते ही सिद्धार्थ शुक्ला ने किया ये कमेंट

Bigg Boss 14 से पहले शहनाज कौर गिल ने शेयर किया फ्लाइंग KISS वीडियो, देखते ही सिद्धार्थ शुक्ला ने किया ये कमेंट

 Published : Sep 30, 2020 10:40 pm IST,  Updated : Sep 30, 2020 10:40 pm IST

सिद्धार्थ शुक्ला के फिल्टर वाले वीडियो के बाद शहनाज कौर गिल ने शेयर कर दिया फ्लाइंग किस वाला वीडियो।

Shehnaaz Kaur Gill and Sidharth Shukla- India TV Hindi
Shehnaaz Kaur Gill and Sidharth Shukla Image Source : INSTAGRAM/OFFICIAL ACCOUNT

'बिग बॉस 14' शुरू होने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने सोशल मीडिया पर एक चैलेंज दिया। सिद्धार्थ ने इस चैलेंज का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था। इसके साथ ही फैंस को इस चैलेंज को स्वीकार कर इसी तरह का वीडियो बनाने को कहा था।

इस वीडियो में सिद्धार्थ एक दिल वाले फिल्टर का इस्तेमाल करते दिखे थे। वीडियो में सिद्धार्थ कह रहे हैं कि 'मुझे उम्मीद है कि आपको ये फिल्टर जरूर पसंद आया होगा। अगर आपका जवाब हां है तो इस फिल्टर को यूज करते हुए वीडियो बनाएं और मुझे टैग करें।'

सिद्धार्थ के इस चैलेंज को शहनाज कौर गिल ने स्वीकार किया। इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में शहनाज सिद्धार्थ की तरह ही बैकग्राउंड में फिल्टर यूज करती दिखीं और फ्लाइंग किस रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा- 'बधाई को सिद्धार्थ शुक्ला तुम्हारे इस फिल्टर के लिए। इस फिल्टर को इस्तेमाल करें जैसे कि मैंने किया।' 

शहनाज के इस वीडियो को देखते ही सिद्धार्थ खुद को रोक नहीं पाए और तुरंत उन्हें थैंक्यू भी कह दिया। सिद्धार्थ ने शहनाज के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'शुक्रिया शहनाज कौर गिल। ये बहुत स्वीट है।' 

आपको बता दें, 'बिग बॉस 14' शुरू होने से पहले ही ये दोनों सितारे लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसके साथ ही लाइमलाइट में बने रहने के लिए लगातार कुछ ना कुछ वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। कुछ दिन पहले इन दोनों का कलर्स के ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया था। जिसमें ये दोनों एक साथ नजर आए थे।  

इस वीडियो में सिद्धार्थ और शहनाज 'बिग बॉस' के सेट पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'रोमांस भी होगा वापस पहले की तरह, जब सीन पलटेगा। 'बिग बॉस 14' ग्रैंड प्रीमियर 3 अक्टूबर, रात 9 बजे।' 

इस वीडियो में शहनाज सिद्धार्थ से कह रही हैं कि 'तू मेरी तारीफ कर ना।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'अब और कितनी तारीफ करूं तेरी। पूरा सीजन ही तेरे साथ रहा। पका मत मुझे अब जाने दे।' इसके बाद सिद्धार्थ का सीजन 13 का एक वीडियो दिखाया गया जिसमें वो शहनाज की तारीफ करते दिख रहे हैं। जिसे सुनकर शहनाज खुश भी हो रही हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन