1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Watch Video: 'बिग बॉस 14' में फिर से वापसी कर रहे सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज, सामने आया पहला वीडियो

Watch Video: 'बिग बॉस 14' में फिर से वापसी कर रहे सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज, सामने आया पहला वीडियो

 Published : Sep 26, 2020 05:55 pm IST,  Updated : Sep 26, 2020 06:00 pm IST

'बिग बॉस 14' का जब से आगाज हुआ है तब से फैंस सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल की वापसी की डिमांड कर रहे हैं। सिडनाज एक साथ फिर से 'बिग बॉस 14' में वापसी कर रहे हैं। इस बात का खुलासा एक वीडियो से हुआ।

Sidharth Shukla and Shehnaaz Kaur Gill- India TV Hindi
Sidharth Shukla and Shehnaaz Kaur Gill Image Source : INSTAGRAM/COLORS AND SIDNAAZ FC

'बिग बॉस 14' का जब से आगाज हुआ है तब से फैंस सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल की वापसी की डिमांड कर रहे हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर वो लगातार शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी को दोबारा देखने के बाद में लगातार कई पोस्ट भी कर रहे हैं। इन पोस्ट से ही आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि सिडनाज की जोड़ी दर्शकों को सीजन 13 में कितनी जबरदस्त लगी। अगर आप भी सिडनाज के फैंस और इन्हें दोबारा देखने की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार कुछ दिन में खत्म होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिडनाज एक साथ फिर से 'बिग बॉस 14' में वापसी कर रहे हैं। अरे जनाब ये बात हम नहीं कर रहे बल्कि हाल ही में कलर्स के आधिकारिक अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें इस बात का खुलासा हुआ। 

सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला से पूछा 'शादी के लिए किस तरह की लड़की चाहिए', मिला ऐसा मजेदार जवाब हंस पड़े सभी

इस वीडियो को कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम के आधिकारिक अकाउंट से सिद्धार्थ और शहनाज का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ और शहनाज 'बिग बॉस' के सेट पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'रोमांस भी होगा वापस पहले की तरह, जब सीन पलटेगा। 'बिग बॉस 14' ग्रैंड प्रीमियर 3 अक्टूबर, रात 9 बजे।' 

Bigg Boss 14: 'साथ निभाना साथिया' की असली गोपी बहू सहित ये एक्ट्रेस भी ले सकती हैं सलमान खान के शो में एंट्री

इस वीडियो में शहनाज सिद्धार्थ से कह रही हैं कि 'तू मेरी तारीफ कर ना।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'अब और कितनी तारीफ करूं तेरी। पूरा सीजन ही तेरे साथ रहा। पका मत मुझे अब जाने दे।' इसके बाद सिद्धार्थ का सीजन 13 का एक वीडियो दिखाया गया जिसमें वो शहनाज की तारीफ करते दिख रहे हैं। जिसे सुनकर शहनाज खुश भी हो रही हैं। 

कुमार सानू के बेटे हैं 'Bigg Boss 14' के पहले कंटेस्टेंट, आमिर खान की सुपरहिट फिल्म में गा चुके हैं गाना

इस वीडियो से इतना तो साफ है 'बिग बॉस 14' के ग्रैंड प्रीमियर को सुपरहिट करने के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। प्रीमियर के दिन दर्शकों को सिद्धार्थ और शहनाज की एक बार फिर से दमदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। आपको बता दें, 'बिग बॉस सीजन 13' में शहनाज और सिद्धार्थ बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। ये दोनों ज्यादातर समय एक साथ ही बिताते थे। वहीं इन दोनों का मस्ती मजाक फैंस को खूब पंसद भी आता था। शो के बाद भी इन दोनों की दोस्ती बरकरार है। ये दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन