Bigg Boss OTT Aug 12 LIVE: बिग बॉस ओटीटी शुरू हो चुका है, इस बार बिग बॉस टीवी से 6 हफ्ते पहले ओटीटी पर रिलीज हो गया है। करण जौहर बिग बॉस ओटीटी होस्ट कर रहे हैं और शो 8 अगस्त को वेब प्लेटफॉर्म- वूट पर लॉन्च हुआ। ओटीटी सीज़न का दिलचस्प हिस्सा यह है कि दर्शकों के पास 24×7 लाइव एक्सेज है। बीबी ओटीटी में शमिता शेट्टी, नेहा भसीन, राकेश बापट, जीशान खान, रिधिमा पंडित, करण नाथ, उर्फी जावेद, दिव्या अग्रवाल, अक्षरा सिंह, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, मिलिंद गाबा, मुस्कान जट्टाना (मूस जट्टाना) जैसी हस्तियां हैं। बिग बॉस ओटीटी में हर रोज खूब ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। आज शो कैसा है, देखिए लाइव अपडेट्स-
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- BIGG BOSS OTT Aug 12 Highlights: दिव्या अग्रवाल और ज़ीशान बने नए कनेक्शन, उर्फी हुईं नॉमिनेट
BIGG BOSS OTT Aug 12 Highlights: दिव्या अग्रवाल और ज़ीशान बने नए कनेक्शन, उर्फी हुईं नॉमिनेट
बीबी ओटीटी में शमिता शेट्टी, नेहा भसीन, राकेश बापट, ज़ीशान खान, रिधिमा पंडित, करण नाथ, उर्फी जावेद, दिव्या अग्रवाल, अक्षरा सिंह, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, मिलिंद गाबा, मुस्कान जट्टाना (मूस जट्टाना) जैसी हस्तियां हैं।
BIGG BOSS OTT Aug 12 LIVE
-
8:12 PM (IST) Aug 12, 2021
उर्फी के नामांकन के बाद, राकेश और शमिता स्वेच्छा से इस सप्ताह के नामांकन में शामिल हो गए क्योंकि दोनों एक टास्क में बॉस मैन प्रतीक के फैसले से खुश नहीं थे।
-
8:07 PM (IST) Aug 12, 2021
जीशान और रिद्धिमा के बीच होती है जुबानी जंग।
-
7:56 PM (IST) Aug 12, 2021
मिलिंद और नेहा सुरक्षित हैं!
-
7:43 PM (IST) Aug 12, 2021
अपने कनेक्शन को नॉमिनेट होने से बचाने के लिए कंटेस्टेंट्स को अपने बालों को कलर करना होगा।
-
7:39 PM (IST) Aug 12, 2021
नॉमिनेशन टास्क आ गया है, कंटेस्टेंट्स को अपने कनेक्शन्स को नॉमिनेट होने से बचाना है।
-
7:38 PM (IST) Aug 12, 2021
-
7:37 PM (IST) Aug 12, 2021
-
7:19 PM (IST) Aug 12, 2021
जीशान ने दिव्या अग्रवाल संग बनाया कनेक्शन, उर्फी हुईं नॉमिनेट
बिग बॉस ने दिव्या अग्रवाल को कनेक्शन बनाने का मौका दिया, बिग बॉस ने कहा अगर कोई लड़का चाहे तो अपना कनेक्शन किसी लड़की के साथ तोड़कर दिव्या अग्रवाल के साथ कनेक्शन बना सकता है। बिग बॉस ने दिव्या से भी कहा कि वो लड़कों को मना सकती हैं कि वो उनके साथ कनेक्शन बनाए। इसके बाद जीशान ने उर्फी के साथ कनेक्शन तोड़ते हुए दिव्या के साथ कनेक्शन जोड़ लिया और उर्फी नॉमिनेट हो जाती हैं।