1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. BIGG BOSS OTT Aug 18 HIGHLIGHTS: टास्क में फेल हुए कंटेस्टेंट्स तो सजा के तौर पर मिला नॉमिनेशन

BIGG BOSS OTT Aug 18 HIGHLIGHTS: टास्क में फेल हुए कंटेस्टेंट्स तो सजा के तौर पर मिला नॉमिनेशन

 Updated : Aug 18, 2021 09:57 pm IST

बिग बॉस ओटीटी में आज पंचायत नॉमिनेशन टास्क के दौरान घर के सदस्य आपस में भिड़ गए। प्रतीक सहजपाल ने दिव्या, शमिता और कई लोगों से लड़ाई की।

bigg boss ott - India TV Hindi
बिग बॉस ओटीटी  Image Source : VOOT/INSTAGRAM

BIGG BOSS OTT Aug 18 HIGHLIGHTS: 'पंचायत टास्क' को पूरा नहीं कर पाने के कारण बिग बॉस ने सभी घरवालों को अगले हफ्ते घर से बेघर करने लिए नॉमिनेट कर दिया। इसके अलावा प्रतीक सहजपाल-राकेश बापट और अन्य घरवालों के बीच में बहस भी हुई। लड़ाई के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि कुछ कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के घरवावों को बीच में ले आए। राकेश, दिव्या और मूस को कुछ बातें इतनी बुरी लगीं कि वो रो पड़े। 

टॉस्क की बात करें तो हाल ही में बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को 'पंचायत टास्क' दिया। घर के 'बॉस मैन' और 'बॉस लेडी' होने के कारण इस टास्क में शमिता शेट्टी और राकेश बापट को जज बनाया गया। इसलिए वह टास्क में हिस्सा नहीं ले सकते थे। 'पंचायत टास्क' में सभी कंटेस्टेंट्स को एक-एक कनेक्शन दिया गया। इन कनेक्शन से चर्चा करके सभी को यह बताना था कि उन सभी में से कौन-कौन बिग बॉस के लायक लगता और क्यों, लेकिन घरवाले इस नॉमिनेशन टास्क को पूरा नहीं कर पाए और टॉस्क के बीच में एक-दूसरे से बहस भी कर लिया। अंत में बिना किसी नतीजे पर पहुंचे आखिरी फैसला बिग बॉस पर ही छोड़ दिया जाता है। 

इस टास्क को न कर पाने के कारण बिग बॉस ने सभी घरवालों को अगले हफ्ते घर से बेघर करने लिए नॉमिनेट कर दिया है। इसमें राकेश और शमिता की इम्यूनिटी भी छीन ली जाती है। ऐेसे में ये दोनों भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं।   

इस बार बीबी ओटीटी में शमिता शेट्टी, नेहा भसीन, राकेश बापट, ज़ीशान खान, रिधिमा पंडित, करण नाथ, उर्फी जावेद, दिव्या अग्रवाल, अक्षरा सिंह, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, मिलिंद गाबा, मुस्कान जट्टाना (मूस जट्टाना) जैसी हस्तियों ने हिस्सा लिया। उर्फी शो से एलिमिनेट हो चुकी हैं। आइए देखते हैं आज के शो की हाईलाइट्स-

 

 

 

BIGG BOSS OTT Aug 18 LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 8:35 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    फूट-फूटकर रोईं दिव्या अग्रवाल 

  • 8:21 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    प्रतीक सहजपाल ने राकेश बापट के साथ लड़ाई कर ली। बात इतनी बढ़ गई कि एक-दूसरे के परिवार को लेकर कहा-सुनी भी हुई। ऐसे में राकेश को उनके पिता की याद आ गई। जिसके बाद अभिनेता अपने आप को रोक नहीं सके और रोते हुए बोलने लगे-"मेरे पिता मुझे इस तरह देखकर खुश नहीं होंगे।"

  • 8:08 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    टॉस्क को सजी तरीके से पूरा न करने और किसी एक सदस्य के नॉमिनेशन को लेकर सही नतीजे पर न पहुंच पाने के कारण सभी कंटेसेटेंट्स को बिग बॉस ने सजा सुनाई है। जिसमें सभी सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किए गए। राकेश-शमिता की इम्यूनिटी भी वापस ली गई।

  • 8:00 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    मूस से भिड़े प्रतीक, लड़ाई के बीच प्रतीक भी कूदे 

  • 7:52 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    मिलिंद गाबा और मुस्कान जट्टाना के बीच लड़ाई। 

     

  • 7:48 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    प्रतीक-रिद्धिमा की लड़ाई-झगड़े के बीच घरवालों पर आई बात। 

  • 7:45 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    दिव्या अग्रवाल और शमिता शेट्टी में बहस। पहले की वोटिंग को लेकर कन्फ्यूजन

  • 7:33 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    पंचायत टास्क की तीसरी बैठक चल रही है। सभी कंटेस्टेंट्स कनेक्शन को लेकर चर्चा कर रहे हैं। 

  • 7:27 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    नेहा भसीन और अक्षरा सिंह के बीच बहस जारी। 

  • 7:22 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    प्रतीक सहजपाल बॉस मैन राकेश और बॉस लेडी शमिता के साथ बेसिक हाइजीन को लेकर बहस कर रहे हैं। क्योंकि शमिता ने गलती से पानी का एक मग सही जगह नहीं रखा है। 

  • 7:14 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    दिव्या अग्रवाल ने नेहा भसीन से कहा कि वो बहुत मतलबी हैं। इसलिए, उन्हें किसी भी ग्रुप में नहीं खेलना। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन