1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. BIGG BOSS OTT Aug 14 Highlights: राकेश-शमिता बने घर के नए कैप्टन, अक्षरा-मूस के बीच हुई बहस

BIGG BOSS OTT Aug 14 Highlights: राकेश-शमिता बने घर के नए कैप्टन, अक्षरा-मूस के बीच हुई बहस

 Updated : Aug 16, 2021 04:12 pm IST

घर में स्टैच्यू टास्क पूरा हो गया। शमिता शेट्टी और राकेश बापट को घर का नया कप्तान बनाया गया।

bigg boss ott - India TV Hindi
बिग बॉस ओटीटी  Image Source : INSTAGRAM/VOOT

करण जौहर होस्टेड बिग बॉस ओटीटी की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो में शमिता शेट्टी, नेहा भसीन, राकेश बापट, जीशान खान, रिधिमा पंडित, करण नाथ, उर्फी जावेद, दिव्या अग्रवाल, अक्षरा सिंह, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, मुस्कान जैसी हस्तियों का स्वागत किया गया। लेकिन, बिग बॉस के ओटीटी घर में झगड़ा और ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना किसी न किसी कंटेस्टेंट्स के बीच नोंकझोंक देखने को मिलती है। 

बिग बॉस ओटीटी के छठे दिन बहुत कुछ नया देखने को मिला। घर में स्टैच्यू टास्क पूरा हो गया। इस टॉस्क को जीतने में राकेश की टीम सफल रही। इसके बाद सबकी सहमति से शमिता शेट्टी और राकेश बापट को घर का नया कप्तान बनाया गया।

 

 

 

BIGG BOSS OTT Aug 14 LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 7:58 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    घर के नए कैप्टन का एलान, राकेश बने घर के नए बॉस मैम और शमिता शेट्टी बनीं नई बॉस लेडी। 

     

  • 7:50 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    स्टैच्यू टास्क हुआ पूरा। उर्फी ने फैसला सुनाते हुए टीम राकेश को बनाया। बिग बॉस ने टीम के सदस्यों को दी बधाई। 

  • 7:47 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    घर में स्टैच्यू टॉस्क चल रहा है। इस दौरान टीम प्रतीक का ध्यान भटकाने के लिए दूसरी तरफ टीम राकेश है। वे विरोधी टीम का ध्यान भटकाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

  • 7:38 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए उर्फी जावेद, शमिता शेट्टी, राकेश बापट, मूस जट्टाना और निशांत भट्ट नॉमिनेटे हुए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पहले बिग बॉस ओटीटी नॉमिनेशन पर दर्शकों द्वारा किसे एलिमिनेट किया जाता है।

  • 7:33 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    स्टैच्यू टास्क में प्रतीक सेजवाल और राकेश बापट की टीम में टक्कर

    बिग बॉस ओटीटी में इस समय अगला बॉस लेडी और बॉस मैन लताशा जा रहा है। टास्क में घर के सदस्य 2 टीमों में बंटे हुए हैं। टास्क में बारी बारी से हर टीम के सदस्यों को स्टेच्यू बनना है। इस दौरान दूसरी टीम के लोग स्टेच्यू बने सदस्यों का ध्यान भटकाने की कोशिश करेंगे। पहले द‍िन प्रतीक सेजवाल की टीम ने राकेश बापट की टीम को जमकर टॉर्चर क‍िया था। अब बारी राकेश बापट की टीम की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन