1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस तमिल 4: घर के अंदर जाने वाले 2 कंटेंस्टेंट्स की कोरोना वायरस रिपोर्ट आई पॉजिटिव?

बिग बॉस तमिल 4: घर के अंदर जाने वाले 2 कंटेंस्टेंट्स की कोरोना वायरस रिपोर्ट आई पॉजिटिव?

 Published : Sep 21, 2020 09:34 pm IST,  Updated : Sep 21, 2020 09:34 pm IST

इस सीजन में हिस्सा लेने वाले दो प्रतिभागियों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि शो शुरू होने में देरी हो सकती है।

Bigg Boss tamil 4- India TV Hindi
बिग बॉस तमिल 4 Image Source : INSTAGRAM: @BIGGBOSSTAMIL_OFFI

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस तमिल के चौथे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस सीजन में हिस्सा लेने वाले दो प्रतिभागियों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि शो शुरू होने में देरी हो सकती है। 

 मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स जल्द ही बिग बॉस तमिल 4 को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटे हुए थे। हाल ही में सोशल मीडिया पर इसके प्रोमो और टीजर सामने आए थे। बताया जा रहा था कि शो 4 अक्टूबर से टेलिकास्ट होगा, लेकिन अब कई बदलाव किए जाएंगे। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। 

ये हैं 'बिग बॉस' के असली लव बर्ड्स, 3 जोड़ियों ने शो खत्म होते ही कर ली शादी और 2 आज भी निभा रहे रिश्ता

बिग बॉस तमिल 4 का ऑफिशियल प्रोमो 27 अगस्त को लॉन्च हुआ था। इसमें हिस्सा लेने वाले कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ रहे थे। 

शो के प्रोमो की बात करें तो इसमें पहले कमल हासन की एंट्री होती है। इसके बाद बच्चों को ऑनलाइन क्लास करते, दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते, घर पर मर्दों को काम करते, यंग लड़कों को लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर सजा देते, लोगों को मास्क पहनते और बुजुर्गों को घर पर रहने की सलाह देते हुए दिखाया गया है। 

दूसरी तरफ बिग बॉस हिंदी के 14वें सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो को सलमान खान होस्ट करते हैं। ये 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन