मुंबई: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' से सूर्खियों में आईं प्रतिभागी आारती सिंह का आज जन्मदिन है। ऐसे में इंडस्ट्री से जुड़े उनके तमाम दोस्त उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, जिनमें करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु का भी नाम शामिल है। करण ने सोशल मीडिया पर एक बूमरैंग वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह आरती के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
Related Stories
करण ने इसके साथ लिखा, "आरती तुम्हें जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई..तुम्हारे जितनी किसी साफ दिल के इंसान का मिलना काफी दुर्लभ है। मैं अपनी जिंदगी में तुम्हें पाकर धन्य हूं। यह ब्रह्मांड तुम्हें असीम व अनंत खुशी, प्यार और सफलता का आशीर्वाद दें! हमेशा चमकती रहो।"
करण की पत्नी व अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी आरती को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "हमेशा खुश रहो।"

बता दें, बिग बॉस 13 से आरती सिंह को काफी प्रसिद्धि मिली, पहले लोग उन्हें सिर्फ गोविंदा की भांजी या कृष्णा अभिषेक की बहन के तौर पर जानते थे, लेकिन आज आरती ने अपनी अलग पहचान बना ली है।