1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जानिए क्यों बॉयकाट हो रहा है पवित्र रिश्ता 2, सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी है वजह

जानिए क्यों बॉयकाट हो रहा है पवित्र रिश्ता 2, सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी है वजह

 Published : Jul 13, 2021 11:43 am IST,  Updated : Jul 13, 2021 12:06 pm IST

पवित्र रिश्ता 2 का बॉयकाट होने का कारण सुशांत सिंह राजपूत को लेकर लोगों का प्यार है।

जानिए क्यों बॉयकाट हो रहा है पवित्र रिश्ता 2, ये है वजह- India TV Hindi
जानिए क्यों बॉयकाट हो रहा है पवित्र रिश्ता 2, ये है वजह Image Source : TWITTER/SUNSHIN50208020/LOKHANDEANKITA

प्लेटफॉर्म जी5 और एलटी बाला जी ने हाल ही में फेमस टीवी शो पवित्र रिश्ता के दूसरे सीज़न की घोषणा की। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को टीवी की दुनिया में मशहूर करने वाले इस सीरियल के दूसरे सीजन में अंकिता लोखंडे और शहीर शेख एक नई कहानी लेकर आ रहे हैं। साल 2009 एकता कपूर द्वारा निर्मित शो पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपूत  मानव के रूप में नजर आए थे। यह शो लोगों के दिलों पर राज करता था। इसी सीरियल के बाद सुशांत सिंह राजपूत  फिल्मी दुनिया में आए थे इसलिए ये सीरियल उनके चाहने वालों के लिए बहुत खास है।

पवित्र रिश्ता के जरिए मानव और अर्चना की भूमिका निभाने वाले सुशांत और अंकिता की जोड़ी को काफी लोकप्रियता मिली। यह शो पांच साल तक चला और 1424 एपिसोड देखे गए। ऑल्ट बालाजी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने शो के शूट अंकिता लोखंडे और शेख की कुछ तस्वीरें शेयर की गई। जिसके बाद से फैंस खुश नजर नहीं आ रहे हैं और पवित्र रिश्ता 2 को बॉयकाट कर रहे हैं।

मौनी रॉय ने राज कौशल की मौत के कुछ वक्त बाद मंदिरा बेदी के साथ शेयर की तस्वीरें, लिखा- माई बेबी...

फैंस ट्विटर पर लिख रहे हैं। कि सुशांत की जगह कोई नहीं ले पाएगा। पवित्रा रिश्ता  सीरियल सुशांत के लिए लोकप्रिय था,, किसी नटुनकिता के लिए नहीं। हमारे मानव ही सुशांत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन