1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Sidharth Shukla Death: फैन्स को रुलाकर दुनिया को अलविदा कह गए सिद्धार्थ शुक्ला, कल होगा अंतिम संस्कार

Sidharth Shukla Death: फैन्स को रुलाकर दुनिया को अलविदा कह गए सिद्धार्थ शुक्ला, कल होगा अंतिम संस्कार

 Updated : Sep 02, 2021 09:30 pm IST

टीवी एक्टर और ‘बिग बॉस 13’ के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। अभिनेता को गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें कूपर अस्पताल ले आया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Sidharth Shukla- India TV Hindi
Breaking News: बिग बॉस 13 विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन Image Source : INDIA TV

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का आज गुरुवार को निधन हो गया। यह खबर उनके फैंस के लिए एक झटके के रूप में आई क्योंकि अभिनेता ने हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी और डांस दीवाने 3 में शहनाज गिल के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वह 40 साल के थे। सिद्धार्थ को 'बालिका वधू' और 'दिल से दिल तक' जैसे काल्पनिक सीरियल्स और 'झलक दिखला जा 6', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 13' जैसे रियलिटी शो में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

अलविदा सिद्धार्थ शुक्ला...: वो लम्हें जो हमेशा याद आएंगे

पीटीआई के अनुसार, पता चला है कि शुक्ला को सुबह जोरदार दिल का दौरा पड़ा। वह अपनी मां और दो बहनों को छोड़ गए हैं। कूपर अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''उन्हें कुछ समय पहले मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।''

शुक्ला ने एक मॉडल के रूप में शोबिज में अपना करियर शुरू किया और टेलीविजन शो "बाबुल का आंगन छूटे ना" में मुख्य भूमिका के साथ अभिनय की शुरुआत की। बाद में वह "जाने पहचाने से, ये अजनबी", "लव यू जिंदगी" जैसे शो में दिखाई दिए, लेकिन 'बालिका वधू' के साथ वह घर घर में पहचाने जाने लगे।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से फैंस और सेलेब्स हुए आहत, बोले- आपकी कमी खलेगी

 बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शोबिज का एक लोकप्रिय चेहरा थे और 'हम्प्टी शर्मा के दुल्हनिया' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। अभिनेता को आखिरी बार एकता कपूर के लोकप्रिय सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' में देखा गया था जिसमें उन्होंने 'अगस्त्य' की भूमिका निभाई थी।

 

Sidharth Shukla Live Update

Auto Refresh
Refresh
  • 6:02 PM (IST)
    Posted by Himanshu Tiwari

    सिद्धार्थ शुक्ला का आज नहीं किया जाएगा अंतिम संस्कार

    सिद्धार्थ शुक्ला का आज अंतिम संस्कार नहीं होगा। आज पोस्ट मॉर्टम के बाद अभिनेता का शव उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस दौरान पांच डॉक्टर्स की टीम सिद्धार्थ शुक्ला के शव का पोस्ट मॉर्टम कर रही है। शव का पोस्ट मॉर्टम करीब 7 बजे तक पूरा हो जाएगा।

  • 4:09 PM (IST)
    Posted by Himanshu Tiwari

    सिद्धार्थ शुक्ला ने रात में की थी सीने में दर्द की शिकायत

    सिद्धार्थ शुक्ला ने रात में सीने में दर्द की शिकायत थी। इस दौरान उन्होंने उनकी मां को भी बुलाया, उस वक्त सिद्धार्थ शुक्ला पानी पीने के बाद सोने चले गए थे। अस्पताल में आने से पहले सिद्धार्थ को एक डॉक्टर से दिखाया गया था, डॉक्टर ने उन्हें तुरंत अस्पताल में शिफ्ट करने की सलाह दी थी, क्योंकि उस दौरान सिद्धार्थ की पल्स नहीं मिल रही थी। 

  • 4:03 PM (IST)
    Posted by Himanshu Tiwari

    पुलिस कर रही है हर एंगल की जांच

    उधर पुलिस हर एंगल की जांच कर रही है। इस दौरान मुंबई पुलिस की टीम सिद्धार्थ शुक्ला के घर पर मौजूद है। ओशिवारा थाने की टीम सिद्धार्थ के पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। सिद्धार्थ के परिवार ने किसी फाउल प्ले से इनकार किया है लेकिन पुलिस ने कहा है कि मौत की वजह अभी साफ नहीं है।

  • 3:58 PM (IST)
    Posted by Himanshu Tiwari

    किया जा रहा है सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्ट मॉर्टम

    सिद्धार्थ शुक्ला का कूपर अस्पताल में पोस्ट मॉर्टम किया जा रहा है। शुक्ला के पोस्ट मॉर्टम की प्रक्रिया में एक से डेढ़ का वक्त लग सकता है। पोस्ट मॉर्टम की वीडियो ग्राफी भी की जा रही है। 

  • 3:42 PM (IST)
    Posted by Himanshu Tiwari

    कुछ देर में होगा सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्ट मॉर्टम होगा

    मुंबई पुलिस के मुताबिक, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं आई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की एक टीम जांच के लिए शुक्ला के आवास पर मौजूद है। उल्लेखनीय है कि उनके शव की दो बार चांज की गई है।

  • 3:40 PM (IST)
    Posted by Himanshu Tiwari

    क्या किसी मानसिक दवाब में थे सिद्धार्थ शुक्ला? परिवार की तरफ से आया बयान

    सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने मुंबई पुलिस को बताया है उन्हें अभिनेता के निधन को लेकर किसी पर शक नही हैं। परिवार वालों ने 'मानसिक दबाव' के चलते अभिनेता के निधन की बात का भी खंडन किया है। शुक्ला का परिवार नहीं चाहता है कि उनके निधन को लेकर किसी तरह की अफवाहें उड़े।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन