1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक्टिंग के साथ पढ़ाई में भी अव्वल हैं टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन, 12वीं में हासिल किए इतने फीसदी अंक

एक्टिंग के साथ पढ़ाई में भी अव्वल हैं टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन, 12वीं में हासिल किए इतने फीसदी अंक

 Published : Jul 15, 2020 09:32 am IST,  Updated : Jul 15, 2020 09:34 am IST

अनुष्का ने 'बालवीर', 'देवों के देव: महादेव' और 'झांसी की रानी' जैसे सीरियल्स में काम कर लोकप्रियता हासिल की है।

अनुष्का सेन ने 12वीं के रिजल्ट पर अपनी खुशी जताई है- India TV Hindi
अनुष्का सेन ने 12वीं के रिजल्ट पर अपनी खुशी जताई है Image Source : INSTAGRAM: @ANUSHKASEN0408

सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसमें टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने 89.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है। बता दें कि अनुष्का ने 'बालवीर', 'देवों के देव: महादेव' और 'झांसी की रानी' जैसे सीरियल्स में काम कर लोकप्रियता हासिल की है। 

अनुष्का सेन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना 12वीं का रिजल्ट बताते हुए लिखा, "मुझे आप सभी को ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैंने सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के एग्जाम में 89.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं।" ये देखकर फैंस भी बहुत खुश हैं और उनका कहना है कि अनुष्का एक्टिंग के साथ पढ़ाई में भी माहिर हैं। 

जुड़वा बहनों के CBSE बोर्ड के हर विषय में नंबर भी आए सेम, सोशल मीडिया पर वायरल हुए फनी मीम्स

अनुष्का सेन ने शेयर किया पोस्ट
Image Source : INSTAGRAM: @ANUSHKASEN0408अनुष्का सेन ने शेयर किया पोस्ट

अनुष्का सेन ने 'खूब लड़ी मर्दानी-झांसी की रानी' में झांसी की रानी की भूमिका निभाई, जो दर्शकों को खूब पसंद आई।

अनुष्का 12वीं के रिजल्ट से बेहद खुश हैं
Image Source : INSTAGRAM: @ANUSHKASEN0408अनुष्का 12वीं के रिजल्ट से बेहद खुश हैं

इसके अलावा वो कई विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आ चुकी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन