1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 10 महीने की प्रेग्नेंसी के बाद मां बनीं ये हीरोइन, कुछ दिन पहले डाली थी Baby Bump की फोटो

10 महीने की प्रेग्नेंसी के बाद मां बनीं ये हीरोइन, कुछ दिन पहले डाली थी Baby Bump की फोटो

 Published : May 14, 2019 01:49 pm IST,  Updated : May 14, 2019 01:49 pm IST

अभिनेत्री छवि मित्तल दोबारा मां बन गई हैं। उन्होंने अपने नवजात बेटे का नाम अरहाम हुसैन रखा है।

Chhavi mittal- India TV Hindi
Chhavi mittal Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री छवि मित्तल(Chhavi Mittal) दोबारा मां बन गई हैं। उन्होंने अपने नवजात बेटे का नाम अरहाम हुसैन रखा है। छवि ने मंगलवार को इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी कि, उन्होंने 'दस महीने की गर्भावस्था' के बाद सोमवार को बेटे अरहान को जन्म दिया है।

छवि ने अपने बेटे के हाथ की झलक दिखलाती एक फोटो साझा करते हुए लिखा, "शुभकामनाओं के लिए आप सबका शुक्रिया। मैं अभी भी अस्पताल में हूं और जल्द ही आप सबसे अपने जन्म-कथा साझा करूंगी। "

छवि और मोहित हुसैन की शादी को 14 साल से भी ज्यादा समय हो चुका है, दोनों की एक छह साल की बेटी भी है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन