1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर बच्चों के लिए शुरू हुआ छोटा भीम सीरियल

लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर बच्चों के लिए शुरू हुआ छोटा भीम सीरियल

 Published : Apr 17, 2020 11:22 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 11:22 pm IST

दूरदर्शन पर बच्चों के लिए शक्तिमान और द जंगल बुक जैसे सीरियल्स पहले से ही टेलिकास्ट हो रहे हैं।

chota bheem doordarshan- India TV Hindi
दूरदर्शन पर बच्चों के लिए शुरू हुआ छोटा भीम

कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन में टीवी पर फिर से पुराने सीरियल्स लौट आए हैं। दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत और शक्तिमान जैसे धारावाहिक दोबारा टेलिकास्ट हो रहे हैं। अब इस लिस्ट में बच्चों के बीच काफी मशहूर कार्टून सीरीज छोटा भीम का नाम भी जुड़ गया है। ये एनिमेशन शो 17 अप्रैल से 3 मई तक प्रसारित किया जाएगा।

छोटा भीम को लेकर पोगो चैनल और दूरदर्शन की पार्टनरशिप को लेकर वॉर्नर मीडिया एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स (साउथ एशिया) के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कहा कि 'ये संकट की घड़ी है और हम यकीन करते हैं कि पोगो पर दिखाए जाने वाले एंटरटेनमेंट कंटेंट से बच्चे बिजी रहेंगे। दूरदर्शन के साथ सहकार्यता को लेकर हम बेहद खुश हैं। अब इस प्लेटफॉर्म के जरिए युवा दर्शक ये शो देख सकेंगे।'

बता दें कि दूरदर्शन लॉकडाउन के समय बच्चों के खास प्रोग्राम्स को रि-टेलिकास्ट कर रहा है। इनमें शक्तिमान और द जंगल बुक सहित कई शोज शामिल हैं। इनके अलावा रामायण और महाभारत को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

इन सीरियल्स को लेकर लोगों के बीच इस कदर क्रेज है कि दूरदर्शन ने टीआरपी लिस्ट में भी बाजी मार ली है। इस हफ्ते टॉप 5 की लिस्ट में से चार शो दूरदर्शन के ही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन