1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कॉमेडी किंग कपिल शर्मा करना चाहते हैं सीरियस रोल्स, कहा- आप इतना भी मुझे फनी ना समझें

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा करना चाहते हैं सीरियस रोल्स, कहा- आप इतना भी मुझे फनी ना समझें

 Published : Sep 15, 2020 09:22 am IST,  Updated : Sep 15, 2020 09:22 am IST

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा सीरियस रोल्स करना चाहते हैं। कपिल बॉलीवुड में फिल्म 'किस किस से प्यार करुं' से कदम भी रख चुके हैं।

kapil sharma- India TV Hindi
कपिव शर्मा Image Source : INSTAGRAM/KAPILSHARMA

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी कॉमिक टाइमिंग और वन लाइनर से सभी का दिल जीत लेते हैं। कपिल लंबे समय से अपने शो द कपिल शर्मा शो से सभी को हंसाते हुए आ रहे हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा बॉलीवुड में भी कदम रख चुके हैं। उनकी फिल्म किस किस को प्यार करुं और फिरंगी रिलीज हो चुकी हैं। कपिल का और फिल्में करने का मन है साथ ही वह सीरियस रोल करना चाहते हैं। क्या आपको पता है कपिल ने अपने करियर की शुरूआत सीरियस रोल से की थी। कपिल ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने सीरियल रोल करने की इच्छा जाहिर की।

कपिल शर्मा ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा- मैं और फिल्में करना चाहता हूं। मन है बहुत फिल्में करने का। मैंने दो फिल्में की हैं और दोनों का अनुभव शानदार रहा। कई लोकेशन पर टैलेंटिड लोगों के साथ शूटिंग करना। आज के समय में कॉन्टेंट की बहुत डिमांड है और यही आर्टिस्ट के लिए एक अच्छा समय है।

घर घर में कॉमेडी किंग के नाम से पहचाने जाने वाले कपिल शर्मा ने कहा- मैं सीरियस रोल करना चाहता हूं। मुझे चांस मिला तो सीरियस रोल्स भी करना है। बहुत से लोगों को नहीं पता है कि मैंने अपने करियर की शुरूआत सीरियस रोल्स से ही की थी। जब मैं कॉमेडी नहीं करता था, जब थिएटर करता था। तब मैंने कॉमेडी प्ले किए ही नहीं। मेरे सारे प्ले सीरियस थे। अब मैं आशा करता हूं कि मुझे सीरियस रोल्स करने का मौका मिले। 

इंडस्ट्री के फिल्ममेकर्स के लिए कपिल ने कहा- आप इतना भी मुझे फनी ना समझें. मैं बहुत सीरियस आदमी हूं, तो मुझे आप जरुर लें सीरियस रोल के लिए।

कपिल ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि कई फिल्में स्क्रिप्टिंग स्टेज में हैं। आशा करता हूं वह जल्द ही फाइनल हो जाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन