1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दूरदर्शन पर लौट रहा है कॉमेडी शो 'देख भाई देख', जानें कब और कितने बजे होगा शुरू

दूरदर्शन पर लौट रहा है कॉमेडी शो 'देख भाई देख', जानें कब और कितने बजे होगा शुरू

 Published : Apr 02, 2020 09:37 am IST,  Updated : Apr 02, 2020 09:37 am IST

दूरदर्शन पर 'रामायण', 'महाभारत', 'सर्कस' और 'शक्तिमान' सहित कई धारावाहिक दोबारा प्रसारित किए जा रहे हैं।

dekh bhai dekh on doordarshan- India TV Hindi
'देख भाई देख' सीरियल दोबारा होगा शुरू

दूरदर्शन पर एक बार फिर पुराने धारावाहिकों को प्रसारित किया जा रहा है। इनमें 'रामायण', 'महाभारत', 'सर्कस', 'ब्योमकेश बख्शी', 'तहरीर मुंशी प्रेमचंद की', 'अलीफ लैला', 'श्रीमान श्रीमति' और 'शक्तिमान' जैसे सीरियल्स का नाम शामिल है। अब इसमें कॉमेडी शो 'देख भाई देख' का नाम भी शामिल हो गया है। दूरदर्शन ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी है।

दूरदर्शन ने ट्वीट किया, 'एक परिवार के तीन जेनरेशन की खूबसूरत बॉन्डिंग.. देखें आइकॉनिक कॉमिक शो 'देख भाई देख'.. हर दिन शाम 6 बजे.. सिर्फ डीडी नेशनल पर।'

'देख भाई देख' सीरियल की शुरुआत 6 मई 1993 में हुई थी। इसका निर्देशन आनंद महिंद्रो ने किया था, जबकि जया बच्चन ने प्रोड्यूस किया था। इस शो में शेखर सुन, नवीन निसकोल, फरीदा जलाल, भावना बालसवर, देवन भोजानी, सुषमा सेठ, विशाल सिंह और नताशा सिंह जैसे उम्दा कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी।

इस दीवान फैमिली में तीन जेनरेशन की कहानी दिखाई गई थी, जो मुंबई में रहती थी। इसमें परिवार की बॉन्डिंग, बिजनेस प्रॉबल्म सहित रोजमर्रा की परेशानियों को कॉमेडी के अंदाज में दिखाया गया था। 11 अगस्त 1994 में ये शो बंद हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन