1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अपनी शादी की फोटो शेयर कर रामायण की 'सीता' दीपिका चिखालिया ने फैंस से पूछा ये सवाल

अपनी शादी की फोटो शेयर कर रामायण की 'सीता' दीपिका चिखालिया ने फैंस से पूछा ये सवाल

 Published : May 29, 2020 04:59 pm IST,  Updated : May 29, 2020 04:59 pm IST

दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाया था। इन दिनों वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

दीपिका चिखलिया ने शेयर की शादी की फोटो- India TV Hindi
दीपिका चिखलिया ने शेयर की शादी की फोटो Image Source : INSTAGRAM: @DIPIKACHIKHLIATOPIWALA

लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर एक बार फिर से 80 के दशक के ऐतिहासिक पौराणिक शो रामायण का प्रसारण किया गया। रामानंद सागर के इस सीरियल ने इस बार भी दर्शकों का दिल जीत लिया। इसमें सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वो पति हेमंत टोपीवाला को वरमाला पहना रही हैं। ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

दीपिका चिखलिया ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बस ऐसे ही ख्याल आया कि क्या आप जानना चाहेंगे कि मैं अपने पति से कैसे मिली?' इस पर फैंस ने लिखा कि ये सवाल उनके जहन में भी था, लेकिन पूछा नहीं। एक ने लिखा कि हम जरूर जानना चाहेंगे।

दीपिका पहले भी अपनी शादी और रिसेप्शन पार्टी से जुड़ी फोटोज शेयर कर चुकी हैं। उन्होंने एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना भी दिखाई दे रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रामानंद सागर के 'रामायण' में सीता के किरदार से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया एक बार फिर से एक प्रमुख भूमिका निभाती नजर आएंगी। वह स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू की बायोपिक में लीड किरदार निभाने वाली हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन