1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रामायण की 'सीता' अपनी बहनों के साथ दुल्हन के लिबास में आईं नज़र, वायरल हो रही है थ्रोबैक फोटो

रामायण की 'सीता' अपनी बहनों के साथ दुल्हन के लिबास में आईं नज़र, वायरल हो रही है थ्रोबैक फोटो

 Published : Jun 25, 2020 10:09 am IST,  Updated : Jun 25, 2020 11:32 am IST

इस तस्वीर में दीपिका चिखलिया सीता के रोल में दिखाई दे रही हैं। उनके साथ 'सीता' की तीन बहनें भी हैं।

दीपिका चिखलिया ने शेयर की रामायण के सेट से थ्रोबैक फोटो- India TV Hindi
दीपिका चिखलिया ने शेयर की रामायण के सेट से थ्रोबैक फोटो Image Source : INSTAGRAM: @DIPIKACHIKHLIATOPIWALA

रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण के प्रसारण के बाद वो सेट की कई पुरानी फोटोज शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने शूटिंग के उस सीन को याद किया, जिसमें वो अपनी तीनों बहनों संग अपने वर का इंतजार कर रही हैं। दीपिका ने इस तस्वीर का बेहतरीन कैप्शन भी लिखा है।

दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर सेट की थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें वो सीता के किरदार में दिखाई दे रही हैं। उनके साथ 'सीता' की तीन अन्य बहनें भी हैं। सभी दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

पेड़ पर सांप लटकता देख भागने लगे थे 'राम'-'सीता' और 'लक्ष्मण', दीपिका चिखलिया ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

एक्ट्रेस ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'बहनें लाइन से इंतजार करती हुईं.. सभी एक गर्भनाल से बंधी हैं, लेकिन उनकी जिंदगी और सफर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं.. #ramayan #ramayana #ram #sita'

सीता ने इससे पहले भी शूटिंग की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो राम (अरुण गोविल) और लक्ष्मण (सुनील लहरी) के साथ दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इससे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया था कि इसी दौरान पेड़ पर एक सांप लटक रहा था, जिसे देखकर सभी भाग खड़े हुए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन