1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'रामायण' की 'सीता' दीपिका चिखलिया की ऐसी थी लव स्टोरी, बताया प्यार से शादी तक का सफर

'रामायण' की 'सीता' दीपिका चिखलिया की ऐसी थी लव स्टोरी, बताया प्यार से शादी तक का सफर

 Published : Jun 01, 2020 10:25 am IST,  Updated : Jun 01, 2020 10:25 am IST

दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी।

दीपिका चिखलिया ने शेयर की शादी की फोटो- India TV Hindi
दीपिका चिखलिया ने शेयर की शादी की फोटो Image Source : INSTAGRAM: @DIPIKACHIKHLIATOPIWALA

रामानंद सागर के ऐतिहासिक धारावाहिक रामायण में सीता का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस को बताया कि उनकी जिंदगी में रियल लाइफ 'राम' यानि उनके पति हेमंत टोपीवाला की कैसे एंट्री हुई थी। अब उन्होंने एक और पुरानी फोटो शेयर की है, जो उनकी शादी के समय की है।

दीपिका चिखलिया ने पहले अपनी शादी की फोटो पोस्ट कर बताया कि कैसे एक फिल्म में विज्ञापन की शूटिंग करते समय उनकी हेमंत से पहली मुलाकात हुई थी। उस विज्ञापन में दीपिका मॉडल थीं और हेमंत का परिवार उस ब्रांड का मालिक थे। 

अब उन्होंने बताया कि उस पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच सेट पर करियर को लेकर बात होने लगी। ये वही समय था, जब हेमंत ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ पिता का बिजनेस संभाला। अगले साल उन्होंने मुझे घर के पास पार्लर में देखा। उन्होंने बताया कि सालभर उनके ही बारे में सोचते रहे। 

एक्ट्रेस ने लिखा, 'इसके बाद हम एक फैमिली फ्रेंड के जरिए 28 अप्रैल 1991 को मिले हमने करीब 2 घंटे तक बात की। हमने फैसला किया कि हम घर जाकर सभी को बता देंगे कि हमने लाइफ पार्टनर ढूंढ लिया है। 29 अप्रैल को मेरे जन्मदिन पर एक छोटी सी सेरेमनी हुई, जिसमें रोका हो गया। इसके बाद अगले साल हमने शादी कर ली। बाकी इतिहास गवाह है।'

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर फिर से रामायण का प्रसारण किया गया। इस बार भी दर्शकों ने इस शो को बहुत प्यार दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन