1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या ज्यादा वर्क लोड से दबाव महसूस करती हैं कृति सैनन, जानें अभिनेत्री ने क्या दिया जवाब

क्या ज्यादा वर्क लोड से दबाव महसूस करती हैं कृति सैनन, जानें अभिनेत्री ने क्या दिया जवाब

 Published : Aug 12, 2021 01:32 pm IST,  Updated : Aug 12, 2021 01:32 pm IST

अभिनेत्री कृति सैनन कई फिल्मों का हिस्सा हैं, क्योंकि उनकी लाइन-अप में 'हम दो हमारे दो', 'बच्चन पांडे', 'भेदिया' और 'आदिपुरुष' शामिल हैं।

Kriti Sanon- India TV Hindi
क्या ज्यादा वर्क लोड से दबाव महसूस करती हैं कृति सैनन, जानें अभिनेत्री ने क्या दिया जवाब Image Source : INSTAGRAM/KRITI SANON

कृति सैनन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस समय अपने सुनहरे करियर के पीक प्वाइंट पर हैं। ज्यादा फिल्में होने के बावजूद इससे अभिनेत्री कोई दबाव महसूस नहीं करती है और इसके बजाय प्रेरित होती है। कृति की ताजा रिलीज 'मिमी' है। अभिनेत्री कई फिल्मों का हिस्सा हैं क्योंकि उनकी लाइन-अप में 'हम दो हमारे दो', 'बच्चन पांडे', 'भेदिया' और 'आदिपुरुष' शामिल हैं।

कृति के पास इतना अधिक काम है, क्या वह दबाव महसूस कर रही है?

जवाब आया, नहीं, कोई दबाव नहीं है।

फोर्ब्स की 2019 की भारत की सेलिब्रिटी 100 सूची में दिखाई देने वाली अभिनेत्री ने कहा, "मैं उत्साहित, प्रेरित और रोमांचित महसूस करती हूं क्योंकि मैं यही करना चाहती थी। यही वह जगह है जहां मैं पहुंचना चाहती थी और जब मैं वहां पहुंच गई हूं तो मेरे सामने इस तरह के अवसर है।"

कृति अपने रास्ते में आने वाले काम से खुश हैं।

उन्होंने कहा कि "मैं ऐसी फिल्में कर रही हूं जो किसी भी शैली या स्वाद में बिल्कुल भी समान नहीं हैं। मुझे कई तरह के किरदार निभाने को मिल रहे हैं, ऐसे अद्भुत निर्देशकों और कहानियों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है जिसका मैं हिस्सा बनना चाहती हूं।"

कृर्ति ने कहा, "प्यार और मान्यता एक बार जब यह बरसना शुरू हो जाता है तो आप अधिक संतुष्ट और प्रेरित महसूस करते हैं। मैं रोमांचित हूं और इस खूबसूरत चरण का आनंद ले रही हूं और मैं अपनी हर फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन