1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एकता कपूर ने शेयर की परिवार के साथ पुरानी फोटो, लिखा- हमने एक लंबा सफर तय किया है

एकता कपूर ने शेयर की परिवार के साथ पुरानी फोटो, लिखा- हमने एक लंबा सफर तय किया है

 Published : May 05, 2020 06:58 am IST,  Updated : May 05, 2020 06:58 am IST

फिल्ममेकर एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर परिवार के साथ एक बहुत पुरानी फोटो शेयर की है।

ekta kapoor family photo- India TV Hindi
एकता कपूर परिवार के साथ Image Source : INSTAGRAM

लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इस बार फिल्ममेकर एकता कपूर ने परिवार के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है। जिसमें भाई तुषार कपूर, पिता जितेंद्र और मां शोभा नजर आ रही हैं। इस फोटो में एकता को पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है यह बहुत पुरानी फोटो है।

एकता कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- अच्छा अच्छा। हमने लंबा सफर तय किया है। अनुमान लगाओ मेरे पिता इस समय क्या सोच रहे हैं। एकता की इस फोटो पर कई टेलिविजन स्टार्स कमेंट कर रहे हैं। अक्षय डोगरा ने लिखा- खैर यह सब मायने रखता है यहां पर भी खुशी है। वहीं रिद्धिमा पंडित ने लिखा- बहुत क्यूट।

एकता इस समय परिवार के साथ समय बिता रही हैं और अक्सर बेटे रवि के साथ खेलते हुए फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

एकता कपूर फिल्मों, और टीवी के साथ वेब सीरीज भी बनाती हैं। उनकी वेब सीरीज बारिश का सीजन 2 आने वाला है। इस सीरीज में आशा नेगी, शर्मन जोशी, प्रिया बनर्जी, साहिल श्रॉफ सहित कई टीवी सितारे नजर आने वाले हैं। यह सीरीज 6 मई को एएलटी बालाजी और जी5 पर रिलीज होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन