1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दूरदर्शन पर लौट रहा है मशहूर सीरियल 'बुनियाद', जानिए कब आएगा

दूरदर्शन पर लौट रहा है मशहूर सीरियल 'बुनियाद', जानिए कब आएगा

 Published : Apr 03, 2020 05:31 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 05:55 pm IST

'बुनियाद' सीरियल से आलोक नाथ के साथ लाजो बनी अनीता कंवर और कंवलजीत सिंह भी काफी फेमस हो गए थे। इस सीरियल में दिलीप ताहिल, किरन जुनेजा, सोनी राजदान जैसे कलाकारों ने भी शानदार काम किया था।

दूरदर्शन पर लौट रहा है...- India TV Hindi
दूरदर्शन पर लौट रहा है मशहूर सीरियल 'बुनियाद'

दूरदर्शन पर 90 के दशक का मशहूर सीरियल 'बुनियाद' लौट रहा है। दूरदर्शन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात बात की घोषणा की है। दूरदर्शन ने ट्वीट करके लिखा है- अब हमारे पारिवारिक ड्रामा सीरियल बुनियाद में मास्टर हवेली राम को देखें। बुनियाद हर रोज शाम 5 बजे प्रसारित किया जाएगा।

आपको बता दें कि बुनियाद दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सबसे पहले धारावाहिको में से एक है। यह पहला फैमिली ड्रामा था, जिसमें तीन पीढियां एक साथ दिखाई गई थी। बुनियाद के साथ अशोक कुमार की एंकरिंग वाला सीरियल हम लोग भी उस दौरान काफी फेमस हुआ था। 

बुनियाद में बॉलीवुड के फेमस बाबूजी यानी आलोक नाथ को युवावस्था में देखना काफी दिलचस्प होगा। बुनियाद की कहानी विभाजन के दर्द को भी दिखाती है और ये पीढ़ियां बदलने से परिवार में आए बदलाव की कहानी है। मास्टर हवेली राम के किरदार में आलोक नाथ इस सीरियल से फेमस हो गए थे।

1986 में आए इस सीरियल के निर्देशक थे रमेश सिप्पी। रमेश सिप्पी पहले काफी हिट फिल्में दे चुके थे लेकिन बुनियाद ने उनकी सफलता में चार चांद लगा दिए। खास बात ये है कि इस धारावाहिक को भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी पसंद किया गया ता। इस सीरियल में आलोक नाथ के साथ लाजो बनी अनीता कंवर और कंवलजीत सिंह भी काफी फेमस हो गए थे। इस सीरियल में दिलीप ताहिल, किरन जुनेजा, सोनी राजदान जैसे कलाकारों ने भी शानदार काम किया था।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन