1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. गौतम गुलाटी ने शहनाज गिल को किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो, बताई ये वजह

गौतम गुलाटी ने शहनाज गिल को किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो, बताई ये वजह

 Published : May 26, 2021 11:37 pm IST,  Updated : May 26, 2021 11:37 pm IST

बिग बॉस सीजन 8 के विनर गौतम गुलाटी हाल ही में सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में देखा गया था। गौतम गुलाटी के लिए शहनाज गिल का प्यार पूरे देश ने बिग बॉस 13 सीजन में देखा गया।

Shehnaaz Gill- India TV Hindi
गौतम गुलाटी ने शहनाज गिल को किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो,  Image Source : INSTAGRAM/SHEHNAAZ GILL

बिग बॉस सीजन 8 के विनर गौतम गुलाटी हाल ही में सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में देखा गया था। गौतम गुलाटी के लिए शहनाज गिल का प्यार पूरे देश ने बिग बॉस 13 सीजन में देखा गया। जिस दौरान गौतम गुलाटी शो के अंदर आए थे, तो शहनाज उन पर टूट पड़ी थीं। गौतम ने कई मौकों पर शहनाज गिल की तारीफ भी की थी। फिर अचानक गौतम गुलाटी ने शहनाज गिल को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।

गौतम ने ऐसा क्यों किया इस बात का खुलासा खुद गौतम ने किया है।

गौतम गुलाटी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि लोग उनका और शहनाज का नाम एक साथ जोड़ रहे थे। वह नहीं चाहते थे कि शहनाज और सिद्धार्थ के बीच कोई अनबन न हो। इसलिए उसने उसे अनफॉलो करना उचित समझा। 

शहनाज की तारीफ करते हुए गौतम ने कहा, "मुझे लगता है कि शहनाज बहुत प्यारी, चुलबुली और अच्छी लड़की है। वह मेरी बहन की तरह है। मैंने शहनाज के लिए कभी और कुछ नहीं सोचा। लोगों ने हमारा कनेक्शन बनाना शुरू कर दिया। मैं इस पर हंसता था क्योंकि मैंने कभी शहनाज के लिए ऐसा सोचा।"

आगे उन्होंने कहा, "शहनाज अगर सिद्धार्थ के साथ हैं तो लोग मुझे इस इक्वेशन में डालने की बजाय उन पर ध्यान दें। ईश्वर उन दोनों को खुश रखे। जब लोगों ने शहनाज को मुझसे जोड़ना शुरू किया तो मुझे लगा यार वो लोग कपल हैं हम कपल नहीं हैं। यही वजह रही कि मैंने शहनाज को अनफॉलो कर दिया। 

उन्होंने कहा, "शहनाज जिस तरह से मेरे साथ व्यवहार करती हैं, मुझे प्यारी बहन की तरह वाइब्स आती हैं।"

शहनाज और सिद्धार्थ की बात करें तो बिग बॉस में दोनों की अच्छी दोस्ती थी। शो के बाहर आने के बाद उन्होंने एक दूसरे के साथ म्यूजिक वीडियो बनाया था। जो काफी हिट हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन