1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'नागिन 5' में हिना खान का किरदार फैन्स को आया बहुत पसंद, मार्केट में आई 'आदि नागिन' लुक की डॉल

'नागिन 5' में हिना खान का किरदार फैन्स को आया बहुत पसंद, मार्केट में आई 'आदि नागिन' लुक की डॉल

 Published : Aug 22, 2020 06:15 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 06:15 pm IST

हिना खान के नागिन 5 में आदि नागिन लुक की डॉल मार्केट में आई हैं। हिना ने डॉल की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

hina khan- India TV Hindi
हिना खान Image Source : INSTAGRAM/REALHINAKHAN

एकता कपूर का शो नागिन 5 शुरू हो चुका है। इस सुपरनैचुरल शो में हिना खान आदि नागिन के किरदार में नजर आईं थी। शो में हिना का रोल छोटा था और अब वह नागिन  5 में नदजर नहीं आएंगी। हिना खान का यह किरदार उनके फैन्स को बहुत पसंद आया है। हिना के आदि नागिन लुक की डॉल मार्केट में आ गई हैं। हिना ने अपने लुक की डॉल की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदि नागिन लुक की डॉल की फोटो शेयर करते हुए लिखा- नागेश्वरी। डॉल का बालों, ज्वैलरी से लेकर कपड़ों तक पूरा लुक आदि नागिन जैसा है। डॉल बहुत ही क्यूट लग रही है।

hina khan instagram story
Image Source : INSTAGRAM/REALHINAKHANहिना खान इंस्टाग्राम स्टोरी

यह पहली बार नहीं है हिना खान के लुक का डॉल बनाया गया है। इससे पहले उनके कोमोलिका और कांन्स 2019 के लुक की डॉल बनाई गई था।

आपको बता दें नागिन  का प्रीमियर एपिसोड कलर्स चैनल पर सबसे ज्यादा देखा गया है। हिना खान ने सोशल मीडिया पर खुशी भी जताई है। अब शो में सुरभि चांदना नागिन के किरदार में नजर आएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन