1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कॉमेडी किंग ने 'द कपिल शर्मा शो' सेट से शेयर की तस्वीरें, सुमोना ने पूछा-मैं कहा हूं?

कॉमेडी किंग ने 'द कपिल शर्मा शो' सेट से शेयर की तस्वीरें, सुमोना ने पूछा-मैं कहा हूं?

 Published : Sep 23, 2020 03:11 pm IST,  Updated : Sep 23, 2020 03:11 pm IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने द कपिल शर्मा शो के सेट से महाभारत एपिसोड के सेट से तस्वीर शेयर की है। जिस पर सुमोना चक्रवर्ती ने मजेदार कमेंट किया है।

the kapil sharma show- India TV Hindi
द कपिल शर्मा शो Image Source : TWITTER

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी बातों से सभी के चेहरे पर हंसी ले आते हैं। कपिल के शो की तरह उनके ट्वीट भी बहुत मजेदार होते हैं। कपिल सोशल मीडिया पर आने वाले एपिसोड्स के बारे में फैन्स को बताते रहते हैं। इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो में महाभारत की स्टारकास्ट आने वाली है। मंगलवार को कपिल शर्मा ने सेट से कुछ मजेदार तस्वीरें शेयर की हैं।कपिल शर्मा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- कोई कैप्शन नहीं मिल रहा है। मदद करें।

कपिल के इस पोस्ट पर उनके फैन्स ने कमेंट करके कैप्शन बताना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- बा अदब बा मुलाइजा होशियार.... महाराज कप्पू शर्मा पधार रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मान गए मुगल ए आजम।इस तस्वीर में कपिल के साथ कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और चंदन प्रभाकर नजर आ रहे हैं।

कपिल के इस पोस्ट पर सुमोना चक्रवर्ती ने लिखा- मैं कहां हूं? इसके जवाब में कीकू शारदा ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें सुमोना नजर आ रही हैं और लिखा- तुम यहां हो। कपिल शर्मा ने भी एक मजेदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा- खुद ही तो बोला था मैं घोड़े पर नहीं चढूंगी वो मुझे पहचान लेगा। इसके बाद उन्होंने सुमोना के साथ तस्वीर भी शेयर की। 

कपिल ने सुमोना के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ये लो... अब नाराज मत होना. अब कैप्शन अपने आप सोच लो।

बाद में सुमोना ने कपिल शर्मा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-  तुम्हारे साथ कभी सीरियस नहीं हो सकते...मजाक मजाक में 8 साल हो गए कॉमेडी सर्कस से अब तक।

सोमवार को कपिल शर्मा ने ट्वीट करके बताया था कि महाभारत की पूरी कास्ट आने वाली है। आप सवाल पूछ सकते हैं। उन्होंने ट्वीट किया- आज महाभारत के एक्टर्ज आ रहे हैं, कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो कमेंट में भेज दें . धन्यवाद। इसके बाद कई फैन्स के कमेंट आना शुरू हो गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन