1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. करिश्मा तन्ना जल्द ही बनने वाली हैं दुल्हन, अभिनेत्री ने गुपचुप तरीके से कर ली है बॉयफ्रेंड से सगाई

करिश्मा तन्ना जल्द ही बनने वाली हैं दुल्हन, अभिनेत्री ने गुपचुप तरीके से कर ली है बॉयफ्रेंड से सगाई

 Published : Nov 13, 2021 10:04 pm IST,  Updated : Nov 13, 2021 10:04 pm IST

करिश्मा तन्ना के फैंस के लिए खुशखबरी है। अभिनेत्री ने हाल में अपने बॉयफ्रेंड के संग सगाई की है। 

Karishma Tanna- India TV Hindi
करिश्मा तन्ना जल्द ही बनने वाली हैं दुल्हन, अभिनेत्री ने गुपचुप तरीके से कर ली है बॉयफ्रेंड से सगाई   Image Source : INSTAGRAM/KARISHMA TANNA

बॉलीवुड और टेलीविजन एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं और अब शादी करने का फैसला कर लिया है। करिश्मा तन्ना की सगाई में उनका परिवार और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। इस जोड़े ने 12 नवंबर को एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई।

 
करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर केक की एक तस्वीर साझा की। वरुण बंगेरा ने भी इंस्टाग्राम पर करिश्मा के साथ एक तस्वीर साझा की। बिना कुछ बोले उन्होंने अपने फैंस को इशारा कर दिया है कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वरुण बंगेरा और करिश्मा तन्ना की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर में हुई थी जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और एक दूसरे को डेट करने लगे।

वरुण बंगेरा और करिश्मा तन्ना अपने रिश्ते को लेकर बहुत गंभीर हैं इसलिए इस कपल ने सगाई करने का फैसला किया। अब फैंस इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कथित तौर पर करिश्मा तन्ना इससे पहले उपेन पटेल और पर्ल वी पुरी को भी डेट कर चुकी हैं। करिश्मा का रिश्ता दोनों के साथ ज्यादा दिन नहीं चला और वे अलग हो गए। एक्ट्रेस ने अपने लंबे करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि करिश्मा अपने रिश्ते का आधिकारिक खुलासा करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन