1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. करिश्मा तन्ना को पसंद है खाना बनाना, लॉकडाउन का उठा रही हैं फायदा

करिश्मा तन्ना को पसंद है खाना बनाना, लॉकडाउन का उठा रही हैं फायदा

 Published : May 29, 2020 11:51 pm IST,  Updated : May 30, 2020 12:04 am IST

करिश्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कपकेक प्रिपेयर करती नजर आ रही हैं।

Karishma Tanna- India TV Hindi
Karishma Tanna Image Source : INSTAGRAM KARISHMA TANNA

मुंबई: टेलीविजन अभिनेत्री करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एंजॉय करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस लॉकडाउन की वजह से अपने घर में हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की बीच पता लगा कि उन्हें खाना बनाना पसंद है। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कपकेक प्रिपेयर करती नजर आ रही हैं।

करिश्मा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "तुम मेरे कपकेक हो। इस लॉकडाउन में मैंने जो चीज खुद में इजाद की वो ये थी कि मुझे कुकिंग और बेकिंग से प्यार हो गया है। ये बेकिंग का एक छोटा सा वीडियो है। मगर फिर भी मैं बाहर जैसे हालात हैं उन्हें इग्नोर नहीं कर सकती। ये मुझे दुखी और मजबूर बना रहा है। ये वीडियो और कुकिंग इस मुश्किल वक्त में मुझे चीयर करने के लिए है। इसके अलावा उन्होंने एक करीबी को टैग करते हुए इस वीडियो को बनाने और उन्हें प्रेरित करने के लिए शुक्रिया अदा किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री वर्तमान में एक्शन रियलिटी शो का हिस्सा हैं, जिसका नाम है-फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 10 (केकेके 10), जिसे बुल्गारिया में शूट किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन